Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ओडिशा में आंधी से चलने लगी बिना इंजन की मालगाड़ी, 6 मजदूरों की कटकर दर्दनाक मौत : Khabar 24 Express

ओडिशा में आंधी से चलने लगी बिना इंजन की मालगाड़ी, 6 मजदूरों की कटकर दर्दनाक मौत : Khabar 24 Express

अभी हाल ही में ओडिसा के बालासोर में हुए रेल हादसे में 300 से अधिक लोगों की जान चली गयी थी। 3 ट्रेनों की टक्कर की वजह से हादसा हुआ था। अब एक और हादसे ने ओडिसा को झकझोर कर रख दिया है। यहां आंधी से मालगाड़ी चलने की वजह से छः मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।


ओडिशा के जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक मालगाड़ी की चपेट में आने से छह मजदूरों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये मजदूर मालगाड़ी के नीचे आराम कर रहे थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मजदूरों ने भारी बारिश से बचने के लिए खड़ी हुई मालगाड़ी के नीचे शरण ली थी कि तभी अचानक बिना इंजन की मालगाड़ी चल पड़ी और मजदूरों को उसके नीचे से निकलने का मौका नहीं मिला।

रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, “अचानक आंधी चली। मजदूर बगल की रेल लाइन पर काम कर रहे थे जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। उन्होंने इसके नीचे शरण ली, लेकिन दुर्भाग्य से मालगाड़ी जिसमें इंजन नहीं लगा था वह चलने लगी जिससे दुर्घटना हुई।” उन्होंने कहा कि इसके फलस्वरूप छह मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायलों को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट :अखिल अग्रवाल, खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe