Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Facebook-Insragram पर Blue Tick के सपने देख रहे हैं? हर महीने कीजिए जेब ढीली और सपना पूरा : Khabar 24 Express

Facebook-Insragram पर Blue Tick के सपने देख रहे हैं? हर महीने कीजिए जेब ढीली और सपना पूरा : Khabar 24 Express

क्या आप भी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ब्लू टिक के सपने देख रहे हैं? तो चिंता मत कीजिए अब ट्विटर की तरह मेटा ने भी ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू की है जो पूरी तरह से पेड़ होगी। यानी हर महीने जेब ढीली कीजिए और ब्लू टिक लीजिए। अब ब्लू टिक की पहचान किसी सेलिब्रिटी या खास आदमी वाली नहीं रहेगी बल्कि पेड वाली रहेगी। जो भी पैसा दे रहा है वो सर्विस ले रहा है। यानी ब्लू टिक की जो वैल्यू थी वो अब लगभग समाप्त हो जाएगी।

Meta ने आखिरकार भारत के लिए भी वेरिफिकेशन सर्विस लॉन्च कर दी है। इससे पहले मेटा का ब्लू सब्सक्रिप्शन कनाडा जैसे देशों में लॉन्च हुआ था। भारत के साथ Meta Verified फीचर कई अन्य देशों में भी लॉन्च हुआ है। मेटा वेरिफाइड के तहत लोगों को ब्लू टिक मिलेगा और इसके लिए अलावा भी कई तरह के एक्सक्लूसिव फीचर्स मिलेंगे। मेटा वेरिफिकेशन के तहत इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पैसे देकर वेरिफाई कराया जा सकेगा।

भारत में आईओएस और एंड्रॉयड एप के लिए 699 रुपये प्रति महीने देना होगा, वहीं वेब के लिए 599 रुपये हर महीने खर्च करने होंगे। पैसे देकर वेरिफाई कराने वाले यूजर्स को ब्लू टिक मिलेगा। इसके लिए सरकारी पहचान पत्र देना होगा। इसके अलावा ऐसे अकाउंट को खास सुवाधाएं मिलेंगी जिनमें स्पेशल कस्टमर सर्विस मिलेगी। फिलहाल कस्टमर सपोर्ट अंग्रेजी में उपलब्ध रहेगी, लेकिन जल्द ही इसे हिंदी के लिए जारी किया जाएगा।

जिन लोगों के फेसबुक और इंस्टाग्राम पहले से वेरिफाई हैं, उनके लिए अब नई मुसीबत है। ऐसे लोगों को अपने वेरिफिकेशन को साबित करने के लिए फिर से प्रूफ देना होगा और प्रूफ के तौर पर मेटा को कौन सी जानकारी चाहिए, इस संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं होगी।

Tech News : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe