Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मीरा रोड मुंबई में मनोज साहनी ने अपनी प्रेमिका सरस्वती वैद्य की हत्या करने के बाद, शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके कूकर में उबाले, लेकिन इस गलती से पकड़ा गया

मीरा रोड मुंबई में मनोज साहनी ने अपनी प्रेमिका सरस्वती वैद्य की हत्या करने के बाद, शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके कूकर में उबाले, लेकिन इस गलती से पकड़ा गया

आजकल रिश्तों को हो क्या गया है, इंसान इस कदर हैवान बन जायेगा यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। रिश्तों में जरा सी खटास क्या आती है कि वो खून का प्यासा बन जाता है।

मुंबई की मीरा रोड में गीता आकाश बिल्डिंग की J विंग में फ्लैट नंबर 704, शाम 7 बजे पुलिस को पड़ोसियों ने फोन किया कि फ्लैट से बदबू आ रही है। पुलिस आती है, दरवाज़ा खुलवाया जाता है। उसके बाद अंदर जो नज़ारा दिखता है वो दिमाग हिला देने वाला था। एक महिला की हत्या करके उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े-टुकड़े किए गए थे। और क्षत-विक्षत शव को घर के अंदर ही छोड़ दिया गया।

सभी ने दिल्ली में आफताब द्वारा श्रद्धा वाल्कर हत्याकांड को तो सुना ही होगा जिसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने के बाद उसके शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके फ्रिज में रख दिया था। इस केस ने दुनियाभर में सुर्खियां बटोरीं थी। इसकी एक वजह यह भी थी कि आफताब मुस्लिम था और श्रद्धा हिन्दू। लेकिन अब मुबंई में भी एक ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल मुंबई के मीरा रोड इलाके की आकाशगंगा सोसाइटी में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं हत्यारे ने सबूत मिटाने के लिए शव के छोटे-छोटे टुकड़े करके कुकर में उबाल दिया।

हालांकि अपनी एक गलती की वजह से वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने मौके से महिला के शव के कई टुकड़े बरामद किए है। पुलिस का कहना है कि वह सोसाइटी में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला की गला रेत कर हत्या की गई है और बाद में उसके शव के कई टुकड़े किए गए।

डीसीपी जयंत बजबाले ने कहा कि मृतका की पहचान 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के रूप में हुई है। वह अपने 56 वर्षीय दोस्त मनोज साहनी के साथ आकाशगंगा सोसाइटी में किराए के एक फ्लैट में पिछले तीन साल से रह रही थी। उन्होंने कहा कि अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। फ्लैट से दुर्गंध आने पर आस-पास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और सोसाइटी की सातवीं मंजिला से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला की हत्या करने के बाद उसके शव को कई टुकड़ों में काटा गया। बदबू ना फैले, इसलिए आरोपी ने शव के टुकड़ों को कुकर में उबाल दिया। हालांकि इसके बावजूद पड़ोसी अजीब से दुर्गंध से परेशान हो गए तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की।

सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा। पुलिस ने मौके से शव के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और फ्लैट से अन्य सबूत भी इकट्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अधिक जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को शक है कि महिला के पार्टनर ने उसकी निर्मम हत्या की है। शव को धारदार हत्यार से काटा गया। पुलिस ने लिव-इन पार्टनर की हत्या और उसके शव के कई टुकड़े करने के आरोप में मृतका के दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में महिला की बेरहमी से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही हत्या की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, मुंबई खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading