
आज यानि 1 जून को भारत के प्रसिद्ध संगीतकार इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) का जन्मदिन है। इस्माइल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध संगीतकार हैं। उन्होंने कई शानदार फिल्मों में संगीत देकर फैंस को ऐसे गाने दिए जो हमेशा ही जुंबा पर राज करते हैं। इस्माइल दरबार ने जहां फिल्मों में संगीत दिया तो वहीं बिग बॉस में एंट्री करके सभी को चौंकाया भी।
इस्माइल दरबार ने अपने संगीत से म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई पहचान भी दी। दरबार का म्यूजिक न केवल हिट रहा बल्कि उन्हें संगीतकार एआर रहमान से भी बेहतर संगीतकार बताया जाने लगा।
इतना ही नहीं उन्होंने कई शोज में बतौर जज भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुके हैं। 1 जून को संगीतकार का जन्मदिन होता है।
मूल रूप से गुजरात से आने वाले संगीतकार की वैसे पहली फिल्म 1995 की रंगीला होने वाली थी, लेकिन कई सालों बाद उनको संजय लीला भंसाली ने 1999 में अपनी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में मौका दिया। इस फिल्म के गानों को बेहद सराहा गया था। साथ ही जिस तरह का संगीत इस फिल्म का बना था वो आज भी लोगों के दिलों में बसता है। यही कारण है कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इसके बाद वह फिर से संजय के साथ नजर आए 2002 की फिल्म देवदास में। इस फिल्म का संगीत भी बेहद ही शानदार रहा जिसकी वजह से संगीतकार इस्माइल दरबार ने खूब तारीफ बटोरी। इसके बाद इस्माइल ने कई फिल्में की। वैसे हम दिल दे चुके सनम से पहले दरबार ने फिल्म खामोशी: द म्यूजिकल में जतिन-ललित के लिए वायलिन बजाया था।
इस्माइल दरबार को कई मौकों पर एआर रहमान से भी बेहतर माना गया। इस्माइल दरबार का म्यूजिक रियल होता है, लोगों के दिलों को छू जाता है। उनके संगीत में न तो किसी तरह की बनावट होती है और न ही फूहड़ता होती है। उन्होंने अभी तक जितनी भी फिल्मों में संगीत दिया है वो बेहद यादगार और शानदार रहा है। खैर आज इस्माइल दरबार का जन्मदिन है। तो हम बस इतना कहना चाहेंगे।
इस्माइल दरबार जी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आप हमेशा खुश रहें स्वस्थ रहें। आपका जीवन खुशियों से भरा रहे।
“इतनी सी हमारी दुआ क़बूल हो जाये,
कि आपकी हर दुआ क़बूल हो जाये,
आपको मिले जन्मदिन पर लाखों ख़ुशियाँ,
और जो आप चाहो रब से,
वो पल भर में मंज़ूर हो जाये।।
ब्यूरो रिपोर्ट, एंटरटेमेंट डेस्क : मनीष कुमार अंकुर, खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express