
आज भारत के महान संगीतकार इस्माइल दरबार का जन्मदिन है। उनके चाहने वालों ने उनके लंबे और सुखद जीवन के लिए कामना की।
इसी कड़ी में अभिनेत्री स्वेता मिश्रा ने खबर 24 एक्सप्रेस के माध्यम से इस्माइल दरबार के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी है। साथ ही स्वेता ने कहा कि इस्माइल दरबार जैसे महान संगीतकार की वजह से आज फिल्म इंडस्ट्री को नई पहचान मिली। स्वेता ने कहा कि दरबार साहब ने जितनी फिल्मों में संगीत दिया वो सुपरहिट रहा। उन्होंने कहा कि इस्माइल दरबार साहब का संगीत दिल को छू जाता है। वो थिरकने पर नहीं बल्कि हमेशा गुनगुनाने पर मजबूर करता है। उनका संगीत कानों में घुल जाता है।

स्वेता ने कहा कि “हम दिल दे चुके सनम”, “देवदास” जैसी फिल्म सुपरहिट रही, उनकी हिट होने की एक वजह इस्माइल सर का संगीत भी रहा। इन फिल्मों के गाने ऐसे हैं कि आज भी लोगों को गुनगुनाने पर मजबूर कर देते हैं।
स्वेता कहती हैं कि इस्माइल दरबार साहब जैसे महान संगीतकारों की वजह से ही म्यूजिक इंडस्ट्री टिकी हुई है वरना जिस तरह का आजकल संगीत बन रहा है वो आता है और कब चला जाता है पता ही नहीं चलता। लेकिन दरबार साहब की तो बात ही कुछ और है।

बता दें कि स्वेता मिश्रा ने भोजपुरी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है और अब वे जल्द ही बॉलीवुड में कुछ बड़ा करने जा रही हैं। साथ ही वो कुछ हिंदी गानों में भी जल्द नजर आने वाली हैं। स्वेता अपना खुद का म्यूजिक चैनल शुरू करने जा रही है जिसका नाम उन्होंने MS Music and Movies रखा है।
ब्यूरो रिपोर्ट, एंटरटेनमेंट डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7