Crime Report | Zishan Alam: श्रावस्ती जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक घर के अंदर पूरा परिवार मृत अवस्था में पाया गया है।
पति-पत्नी और तीन छोटे बच्चों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव की है, जहां शुक्रवार सुबह दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने झांकर देखा, तो बिस्तर पर पांचों की लाशें पड़ी थीं।

फिलहाल मौत का कारण साफ नहीं है, लेकिन हालात बेहद संदिग्ध बताए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के कैलाशपुर मजरा लियाकतपुरवा में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक ही घर से पांच लोगों के शव बरामद हुए।
परिवार की मौत का खुलासा तब हुआ जब सिरोज अली की मां सुबह उन्हें उठाने पहुंची। उन्होंने बताया कि काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। चिंता बढ़ी तो उन्होंने अपनी छोटी बहू और बेटी राबिया को बुलाया। राबिया ने खिड़की से अंदर झांका तो सामने बिस्तर पर पांचों के शव पड़े दिखाई दिए।
दृश्य देखकर परिजन चीख पड़े और पूरा गांव मौके पर जुट गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय और सीओ भारत पासवान मौके पर पहुंचे और घर को सील कर दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाने की बात कही जा रही है।
परिजनों के मुताबिक, दंपती के बीच पहले विवाद होते थे, लेकिन हाल के दिनों में सब सामान्य था। ऐसे में अचानक पूरी फैमिली की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीण जहरीला पदार्थ, गैस लीकेज या किसी अन्य साजिश की आशंका भी जता रहे हैं। हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच से ही श्रावस्ती की इस दर्दनाक घटना की सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और लोग सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर एक ही रात में पूरा परिवार कैसे खत्म हो गया।
अगर आप ऐसी ही बड़ी और ग्राउंड रिपोर्ट आधारित खबरें सबसे पहले देखना चाहते हैं, तो हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर दें, वीडियो को लाइक करें और बेल आइकन ज़रूर दबाएं… ताकि Khabar 24 Express की हर अपडेट आप तक तुरंत पहुंचे।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7