Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Rajasthan Crime News: 60 लाख की बीमा राशि हड़पने के लिए युवक की हत्या, लापता भाई जैसा हमशक्ल ढूंढकर रची खौफनाक साजिश

Rajasthan Crime News: 60 लाख की बीमा राशि हड़पने के लिए युवक की हत्या, लापता भाई जैसा हमशक्ल ढूंढकर रची खौफनाक साजिश

Crime Report | Jagdish Teli | Alwar Rajasthan: अलवर जिले से एक सनसनीखेज अपराध का खुलासा हुआ है। 60 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल करने के लिए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर उसे लापता सुनील खत्री के रूप में पेश करने की कोशिश की गई। इस षड्यंत्र के मास्टरमाइंड अनिल खत्री को अदालत ने आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इससे पहले सह-आरोपी पवन और याकूब को भी सजा सुनाई जा चुकी है।

लापता भाई जैसा हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती की… फिर कर दी हत्या

सरकारी वकील नवनीत तिवारी के अनुसार, अलापुर निवासी अनिल खत्री का भाई सुनील लंबे समय से लापता था। अनिल ने सुनील की एलआईसी पॉलिसी के 60 लाख रुपये पाने के लिए एक खतरनाक योजना बनाई। इसके लिए उसने ऐसे युवक की तलाश की जिसका कद-काठी सुनील से मिलता-जुलता हो।

इसी मकसद से आरोपियों की नजर सालपुर निवासी 24 वर्षीय रामकेश पर पड़ी, जो अलवर के महावीर ढाबे पर काम करता था। पहले उससे दोस्ती बढ़ाई गई, फिर 30 सितंबर को उसे नए कपड़े और जूते दिलाए गए। इसके बाद रामकेश को बोलेरो में बैठाकर शराब पिलाई गई और योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद रामकेश की जेब में सुनील का वोटर आईडी कार्ड डालकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया गया, ताकि बीमा राशि को आसानी से क्लेम किया जा सके।

पुलिस की सूझबूझ से बड़ा खुलासा

शुरुआत में पुलिस ने शव को सुनील समझकर कार्रवाई शुरू कर दी थी, लेकिन परिस्थितियों में कई विरोधाभास सामने आए। शक गहराया तो पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और अनिल तथा पवन को हिरासत में लिया।

पूछताछ में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अनिल खत्री टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। इसके बाद केस का पूरा सच सामने आ गया।

मास्टरमाइंड को भी सजा, अदालत ने कही कड़ी बात

सह-आरोपी पवन और याकूब को दो दिन पहले ही सजा सुनाई जा चुकी थी। शुक्रवार को अनिल खुद अदालत पहुंचा जहां उसे भी दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुना दी गई। सरकारी वकील नवनीत तिवारी ने बताया कि अदालत ने टिप्पणी की है कि योजनाबद्ध हत्या के मामलों में कोई रियायत नहीं दी जा सकती।

यह फैसला उन अपराधियों के लिए सख्त संदेश है जो लालच में ऐसी भयावह साजिशें रचते हैं।


Crime Report | Jagdish Teli | Alwar Rajasthan:


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading