Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: रंगारेड्डी में बस-ट्रक की भयानक टक्कर, सड़क भी हो गई खून से लाल

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: रंगारेड्डी में बस-ट्रक की भयानक टक्कर, सड़क भी हो गई खून से लाल

रंगारेड्डी (तेलंगाना): तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई। चेवेला मंडल के खनापुर गेट के पास एक टीजीएसआरटीसी बस और टिपर ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि बस और ट्रक दोनों के परखच्चे उड़ गए, और सड़क पर चारों ओर अफरातफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक गलत दिशा से आ रहा था और बस से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक का बजरी से भरा माल बस पर गिर गया, जिससे कई यात्री मौके पर ही दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ।

एडीजी महेश भागवत ने बताया कि यह बस विकाराबाद डिपो की थी जो हैदराबाद की ओर जा रही थी। हादसे में मारे गए लोगों में 10 महिलाएं, 8 पुरुष और एक तीन महीने का बच्चा शामिल है। बस कंडक्टर के अनुसार, बस में लगभग 72 यात्री सवार थे, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को चेवेला और हैदराबाद के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पीएमआर अस्पताल के डॉक्टर रामकृष्ण रेड्डी ने बताया कि 14 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें पांच की हालत गंभीर है। बाकी मरीजों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।


प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस भयावह हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि रंगारेड्डी का यह हादसा बेहद दर्दनाक है। पीएम ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये, और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी हादसे पर शोक जताया और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जाए और सभी पीड़ित परिवारों की पूरी मदद की जाए।

परिवहन मंत्री पोनम प्रभाकर ने आरटीसी के एमडी और जिला कलेक्टर से बात कर घायलों के इलाज की पूरी निगरानी करने को कहा। वहीं बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने भी हादसे पर गहरा दुख जताया और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने की अपील की।


सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

तेलंगाना के रंगारेड्डी का यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाने की लापरवाही ने 19 निर्दोष लोगों की जान ले ली। अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक ऐसे हादसों में बेगुनाह लोग अपनी जान गंवाते रहेंगे?


अगर आप भी चाहते हैं कि सड़कों पर सुरक्षा के सख्त नियम बनें और ऐसे हादसे रुकें, तो इस खबर को शेयर करें और खबर 24 एक्सप्रेस को फॉलो करें जहां हम दिखाते हैं सच्ची खबरें, नई सोच के साथ।


Tags:

तेलंगाना रोड एक्सीडेंट, रंगारेड्डी बस हादसा, Telangana Road Accident Today, Chevella Accident, Telangana News, PM Modi Condolence, Road Safety India


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading