Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजस्थान में मौत का डंपर: जयपुर में बेकाबू ट्रक ने 300 मीटर तक रौंदे 50 लोग, 13 की दर्दनाक मौत

राजस्थान में मौत का डंपर: जयपुर में बेकाबू ट्रक ने 300 मीटर तक रौंदे 50 लोग, 13 की दर्दनाक मौत

Jagdish Teli Rajasthan : जयपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। हरमाड़ा इलाके में आज दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।

चश्मदीदों के मुताबिक, यह डंपर करीब 300 मीटर तक बेकाबू होकर लगभग 50 लोगों और 10 गाड़ियों को रौंदता चला गया।

इस भयानक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा दोपहर करीब 1 बजे लोहा मंडी रोड नंबर 14, हरमाड़ा पर हुआ। बताया जा रहा है कि डंपर हाईवे पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी उसका ब्रेक फेल हो गया।

इसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर कारों, बाइकों और पैदल चल रहे लोगों को कुचलता चला गया। 300 मीटर तक मौत का पहिया चलता रहा और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को कांवटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से तीन की हालत नाजुक होने पर SMS अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, हरमाड़ा थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और कटिंग मशीनों की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

चारों तरफ टूटे शीशे, खून और मलबे के बीच चीखों का सन्नाटा पसरा था। स्थानीय नागरिकों ने मृतकों के शवों को कपड़ों और चादरों से ढककर किनारे रखा।

पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने को हादसे की मुख्य वजह बताया जा रहा है। फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है।

जयपुर का यह भयावह हादसा एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या तेज रफ्तार और खराब रखरखाव वाले वाहनों के खिलाफ अब कोई सख्त कार्रवाई होगी? क्या सरकार और प्रशासन ऐसे हादसों से कोई सबक लेगा?

Khabar 24 Express जनता के सवाल और सच्चाई को आपके सामने लाने का वादा करता है। अगर आप चाहते हैं कि ऐसी जरूरी और सच्ची खबरें हर नागरिक तक पहुंचे, तो हमें Like, Share और Subscribe जरूर करें।
हम हर खबर लाते हैं सच्चाई के साथ, जिम्मेदारी के साथ।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, जयपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading