आरोप है कि मतदाता सूची में भारी धांधली हुई है और करीब एक करोड़ फर्जी वोटर जोड़े गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे), कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार गुट) और मनसे समेत कई विपक्षी दल मुंबई में ‘सत्याचा मोर्चा’ निकाल रहे हैं।
विपक्ष का कहना है कि मतदाता सूची में गड़बड़ी की वजह से भाजपा को लगातार चुनावों में फायदा मिल रहा है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ ने अपने संपादकीय में लिखा है कि यह आंदोलन सिर्फ महाराष्ट्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर दिल्ली तक महसूस किया जाएगा।
संयुक्त विपक्ष का बड़ा प्रदर्शन
शिवसेना (यूबीटी) के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने मुंबई की सड़कों पर उतरकर चुनाव आयोग के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन किया। ‘सत्याचा मोर्चा’ में उद्धव ठाकरे, शरद पवार और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। ‘सामना’ के संपादकीय के अनुसार, संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन के बाद यह पहली बार है जब तमाम दल लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए एकजुट हुए हैं।
विपक्षी दलों का आरोप है कि ईवीएम से लेकर वोटर लिस्ट तक हर स्तर पर धांधली हो रही है। शिवसेना (यूबीटी) ने दावा किया है कि 2014 से भाजपा की जीत का असली कारण यही मतदाता सूची में हुई हेराफेरी है।
आंकड़ों में गड़बड़ी का दावा
शिवसेना (यूबीटी) का कहना है कि महाराष्ट्र में 60 लाख से ज्यादा नए मतदाता 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद जोड़े गए हैं। नासिक में 3.5 लाख और ठाणे के दिवा क्षेत्र में 17,000 दोहरे मतदाता पाए गए हैं। विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग इन गड़बड़ियों पर जानबूझकर चुप्पी साधे बैठा है।
सभी विपक्षी दलों ने मांग की है कि जब तक मतदाता सूची की संपूर्ण जांच और सुधार नहीं होता, तब तक स्थानीय निकाय चुनावों को रोका जाए।
रोहित पवार के मामले ने बढ़ाई गर्मी
इस बीच, एनसीपी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोटर रजिस्ट्रेशन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस पर एफआईआर दर्ज हुई है। विपक्ष ने सवाल उठाया है कि जब एक विधायक के नाम पर कार्रवाई हो सकती है, तो चुनाव आयोग पर क्यों नहीं, जिसने लाखों फर्जी नाम लिस्ट में जोड़ दिए?
बड़ा सवाल: क्या ‘सत्याचा मोर्चा’ देगा दिल्ली तक झटका?
महाराष्ट्र की राजनीति में चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कोई नई बात नहीं, लेकिन इस बार पूरा विपक्ष एक साथ खड़ा है। अब देखना होगा कि क्या यह एकजुटता वाकई दिल्ली तक झटका दे पाएगी या यह आंदोलन भी सिर्फ एक सियासी शो बनकर रह जाएगा।
आपकी राय क्या है? क्या विपक्ष का आरोप वाजिब है या ये सिर्फ राजनीति है? कमेंट में बताएं
अगर आप चाहते हैं सच्ची, निडर और निष्पक्ष खबरें, तो ‘खबर 24 एक्सप्रेस’ को फॉलो करें और नोटिफिकेशन बेल दबाएं ताकि हर बड़ी खबर सबसे पहले पहुंचे आप तक।
Bureau Report : Akash Dhake, Mumbai
.
.
.
.
.
टैग्स: महाराष्ट्र राजनीति, चुनाव आयोग विवाद, फर्जी वोटर लिस्ट, शिवसेना, उद्धव ठाकरे, कांग्रेस, एनसीपी, सत्याचा मोर्चा, महाराष्ट्र चुनाव 2025
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7