Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद पर हमला, हमलावर बोला- सनातन को अपमानित करते हैं… इसलिए ऐसा किया

पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद पर हमला, हमलावर बोला- सनातन को अपमानित करते हैं… इसलिए ऐसा किया

पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का शहर के साथस मोटल चौराहा पर स्वागत हो रहा था। इस दौरान दो युवकों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद समर्थकों ने दोनों युवकों को पीटा। पुलिस ने पिटाई करने वाले दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। सीओ सदर अमित सिंह ने कहा पकड़े गए युवकों की अभी पहचान नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज होगा।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद ने कहा कि ये करणी सेना के नाम पर कीड़े-मकोड़े हैं। ये लोग खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये बताता है कि योगी सरकार में गुंडे-माफियाओं के हौंसले कितने बढ़े हुए हैं। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आए हमलावर ने कहा कि स्वामी लगातार सनातन का विरोध करते हैं इसलिए उन पर हमला किया।

सीओ अमित मिश्रा ने बताया कि दो लोगों को पूर्व मंत्री पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्वामी प्रसाद लगातार विवादित टिप्पणियां करने के कारण चर्चा में रहते हैं। बुधवार को जब वह रायबरेली पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं ने मोटल चौराहे पर उनका स्वागत किया। इसी दौरान दो युवकों ने उन पर हमला कर दिया जिस पर वहां मौजूद उनके समर्थकों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट : जीशान आलम, रायबरेली


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

रायबरेली: पीएम आवास योजना 2.0 में 3439 लाभार्थियों को डीबीटी राशि, डीएम हर्षिता माथुर व विधायक अशोक कोरी ने किया सम्मान

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading