Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / ग्रैंड स्लैम से विजयी विदाई का सानिया मिर्जा का सपना टूटा, फाइनल में हार गई सानिया-बोपन्ना की जोड़ी

ग्रैंड स्लैम से विजयी विदाई का सानिया मिर्जा का सपना टूटा, फाइनल में हार गई सानिया-बोपन्ना की जोड़ी

सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई। सानिया ने पहले ही एलान कर दिया था कि यह उनका आखिरी ग्रैंड स्लैम होगा। इसके बाद वह महिला युगल में दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गईं थीं और मिश्रित युगल में फाइनल में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही सानिया का विजयी विदाई लेने का सपना टूट गया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन में मिश्रित युगल के फाइनल में ब्राजील की लुइसा स्टेफनी और राफेल माटोस की जोड़ी ने सानिया और रोहन को 6-7, 2-6 के अंतर से हराया।

इस टूर्नामेंट में फाइनल मैच से पहले सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी सिर्फ एक सेट हारी थी। सेमीफाइनल मैच में इस जोड़ी को एक सेट में करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

फाइनल मैच में यह जोड़ी लय में नहीं थी और सीधे सेटों में हारकर खिताब जीतने से चूक गई। वहीं, बोपन्ना और मैथ्यू एबडेन की पुरुष युगल जोड़ी पहले दौर से बाहर हो गई थी। सानिया और कजाखस्तान की अन्ना दानिलिना की जोड़ी महिला युगल के दूसरे दौर में हारकर बाहर हुई थी।

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe