Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / अदाणी ग्रुप के शेयर 16% तक फिसले, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, लोग बोले अदाणी का गुब्बारा फूटा तो बर्बाद हो जाएंगे हम, कुछ करो सरकार

अदाणी ग्रुप के शेयर 16% तक फिसले, सेंसेक्स 650 अंक टूटा, लोग बोले अदाणी का गुब्बारा फूटा तो बर्बाद हो जाएंगे हम, कुछ करो सरकार

घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को खुलते के साथ ही धराशायी हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 647.78 अंकों तक टूट गया। फिलहाल यह 58,557.28 अंकों पर कारोबार करता दिख रहा है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 148 अंक टूट कर 17743.95 अंकों पर पहुंच गया है। बाजार में अदाणी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट नजर आ रही है। अदाणी ग्रुप के शेयर 16 प्रतिशत तक लुढ़क गए हैं। वहीं दूसरी ओर टाटा मोटर्स के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी है। इससे पहले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 38 अंकों की गिरावट के साथ 60166, निफ्टी 15 अंकों की गिरावट के साथ 17877 और बैंक निफ्टी 265 अंक फिसल कर 41382 के लेवल पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे बढ़कर 81.52 पर पहुंच गया।

आज अदाणी एंटरप्राइजेज का एफपीओ शुरू हो रहा है। यह इतिहास का सबसे बड़ एफपीओ है, यह एफपीओ 20 हजार करोड़ रुपये का है। यह एफपीओ 31 जनवरी तक चलेगा। इस एफपीओ का प्राइस बैंड 3112-3276 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है।

बता दें कि गौतम अदाणी को लेकर लोग कह रहे हैं कि अगर अदाणी का गुब्बारा फटा तो बर्बाद हो जाएंगे भारत के तमाम बैंक। एक इंटरव्यू में अदाणी ने खुद माना था कि कोई भी कंपनी चलाने या नया काम शुरु करने के लिए खुद का पैसा 30-40% होता है बाकी का लोन लिया जाता है। इसके बाद लोगों की जो प्रतिक्रियाएं आईं वो बेहद चौंकाने वाली थी। लोगों का कहना था कि अगर अदाणी बर्बाद हुए तो भारत का क्या होगा? क्योंकि मोदी सरकार ने सारा पैसा तो अदाणी को मजबूत करने के लिए दे दिया है।

वहीं भारत के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप (Adani Group) पर एक बड़ा आरोप लगा है। जाने-माने अमेरिकी कार्यकर्ता निवेशक हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया है कि अदाणी समूह शेयरों में हेरफेर करने और अकाउंटिंग में धोखाधड़ी में शामिल था। हिंडनबर्ग ने बताया कि यह बात दो साल की जांच रिपोर्ट के बाद सामने आई है।

हिंडनबर्ग की जांच रिपोर्ट में अदाणी की संपत्तियों का विवरण है। इसमें कैरिबियाई देशों और मॉरीशस से लेकर संयुक्त अरब अमीरात तक फैले अदाणी-परिवार के संस्थाओं के एक विवरण दिया गया है। इसका दावा है कि इसका उपयोग भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और करदाताओं की चोरी को बढ़ावा देने के लिए किया गया था।

अदाणी ग्रुप से जुड़ी इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद से ही अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 2.5 प्रतिशत गिर गए और यह गिरावट अभी तक जारी है।

Bureau Report : Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe