Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / फर्जी सेक्स रैकेट चलाने वाले शातिर ठगों पर साबला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फर्जी सेक्स रैकेट चलाने वाले शातिर ठगों पर साबला पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साबला पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एक्सपोर्ट सर्विस चलाने और लड़कियां उपलब्ध कराने के मामले में चार शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में रमेश पाटीदार, प्रवीण पाटीदार, हेमेंद्र सुधार, नारायणलाल मीणा नाम के ये शातिर ठग शामिल हैं। जिन्हें साबला पुलिस ने जसपुर भाटोका से गिरफ्तार किया है।

साबला थाना क्षेत्र के जसपुर भाटोका गांव का है मामला है। ये शातिर बदमाश लोखंडा डॉट कॉम, ओके लूटडॉट कॉम, कॉलिंग एस्कॉर्ट सर्विस पुणे एवं हैदराबाद नामक ऐप से लोगों को ठगने का काम करते थे।

इन सभी पर आरोप है कि ये लोग ऐप के माध्यम से लड़कियों की फोटो दिखा कर पहले ही मोटी रकम वसूल कर लेते थे। और इसके बाद ग्राहक से एडवांस राशि मिलने पर ग्राहक को ब्लॉक कर दिया जाता था।

साबला पुलिस ने अपनी कार्रवाई करते हुए चारों शातिर ठगों से मोबाइल जब्त कर लिए हैं।

थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया एस्कॉर्ट ऐप के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराने का झांसा देकर ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी। मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर 4 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट : जगदीश तेली, साबला


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

चमोली में निर्माणाधीन टनल में कुदरत का कहर! पानी और मलबे में फंसे मजदूर, NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading