Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / झाबुआ में भड़काऊ भाषण और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग

झाबुआ में भड़काऊ भाषण और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर आदिवासी समाज ने की कार्रवाई की मांग

मध्यप्रदेश के  झाबुआ आदिवासी बहुल क्षेत्र में पिछले कई दिनों से धर्मांतरण को लेकर फेसबुक, यूट्यूब तथा अन्य सोशल मीडिया के जरिये कुछ हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है साथ ही भड़काऊ भाषण देकर समाज में अशांति और भय का माहौल बनाया जा रहा है। झाबुआ जिले में मसीह में आस्था रखने वाले आदिवासी समाज पर हो रहे अत्याचार और मानसिक प्रताड़ना के खिलाफ, आदिवासी समाज के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रेमसिंह डामोर तथा उनके साथियों पर, समाज को बाँटने और शांति बिगाड़ने को लेकर उनके ऊपर केस पंजीबद्व किया जाने की मांग झाबुआ कलेक्टर से की गयी।

जिसमें मानवाधिकार के वरिष्ठ अध्यक्ष बहादुरसिंह  बरिया ने सरकार से अपील की है की जल्दी से कार्यवाही करें और आदिवासी मसीह समाज पर झूठे मुकदमे बंद करें।

आवेदन में बताया गया कि आदिवासी मसीह समाज प्रेम और शांति का उपासक है। तथा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही की मांग करते हुए सी.एम. हेल्प लाइन पर शिकायत की गयी थी। थाना प्रभारी कल्याणपुरा और थाना प्रभारी पिटोल द्वारा शिकायतकर्ताओं पर शिकायत बर्खास्त कराये जाने का दबाव बनाया जा रहा है। तथा झूठे प्रकरण बनाने की धमकियाँ भी दी जा रही हैं।

आवेदन देते वक्त रमेश भूरिया, रावजी भूरिया, रणसिंह भाभोर, रालु सिंह निनामा, रमेश भुहा, हेमराज बबेरिया, रामचंद भाबोर, मंगलसिंह वसुनिया, कामेश मावि, पॉल मुनिया, रमेश वसुनिया, अनिल कटारा के साथ सैकड़ो आदिवासी मसीह समाज के लोग मौजूद थे।

झाबुआ खबर 24 एक्सप्रेस से दाहोद ब्यूरो जैनु सिंह गणावा की रिपोर्ट

इसे भी देखें 👇👇

यह खबर आपको कैसी लगी अपनी राय जरूर दें। इस खबर से संबंधित यदि कोई शिकायत है या सुझाव है तो जरूर बताएं। अगर आप यूट्यूब पर हमारी ख़बरें देख रहे हैं तो खबरों को लाइक करना, शेयर करना व हमारे चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें। अगर किसी के साथ कोई भी घटना घट रही है जिससे आप परेशान हैं या पीड़ित हैं। आप तुरंत हमारे व्हाट्सएप नम्बर पर जानकारी दे सकते हैं।
धन्यवाद।

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading