Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / Sidharth Shukla Dies: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सकते में बॉलीवुड, नहीं हो रहा है किसी को विश्वास

Sidharth Shukla Dies: सिद्धार्थ शुक्ला के अचानक निधन से सकते में बॉलीवुड, नहीं हो रहा है किसी को विश्वास

.

.

.

.

एक हँसता मुस्कुराता चेहरा, उस चेहरे के लाखों दिवाने। लेकिन वो हंसता मुस्कुराता चेहरा आज इस दुनिया से अलविदा कह गया। 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए।

.

.

.

.

साल 2020 से साल 2021  बॉलीवुड या देश के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। इन दो सालों में कई बड़े स्टार्स व नेताओं ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पंचनामा किया जा रहा है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कल रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। 

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था।

.

.

.

सिद्धार्थ ने मां के कहने पर बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये इस प्रतियोगिता को जीत लिया। इसके बाद सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया।

.

.

.

.

सिद्धार्थ ने वापस आने के बाद भी मॉडलिंग जारी रखी। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो ‘बालिका वधू’ में सिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।

.

.

.

.

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

घरगुती गॅसचा अवैध वापर तेजीत; प्रशासनावर निष्क्रियतेचे आरोप

घरगुती गॅसचा अवैध वापर तेजीत; प्रशासनावर निष्क्रियतेचे आरोप

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading