Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / जम्मू कश्मीर के डीपीएस स्कूल में छिपे दोनों आतंकी ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर के डीपीएस स्कूल में छिपे दोनों आतंकी ढेर सर्च ऑपरेशन जारी

 

श्रीनगर को दहलाने की साजिश को बेनकाब करते हुए सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है आपको बता दें कि पंथाचौक इलाके में शनिवार को सीआरपीएफ के रोड ओपनिंग पार्टी पर हुए आतंकी हमले में शामिल दोनों आतंकियों को मार गिराया गया है। 20 घंटे से ज्यादा देर तक चली मुठभेड़ के दौरान इन दो आतंकियों को मार गिराया गया है।
स्थानीय पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों को दिल्ली पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार रात से ही घेरा गया था जिसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया गया है। इससे पूर्व रविवार सुबह स्कूल के करीब 400 कमरों को खंगालने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा गहन तलाशी अभियान चलाया गया था।

इस सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 जवान भी घायल हुए हैं। हालांकि अब तक ये पता नहीं चल पाया है कि हमले में शामिल ये दोनों आतंकी स्थानीय थे या इन्होंने घुसपैठ करके हमले की साजिश रची थी। पुलिस के मुताबिक आतंकियों की पहचान की जांच की जा रही है इसके साथ ही इलाके में अब भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

वाराणसी में हिंदू लड़की ने 6 मुस्लिम युवकों का सिर काटकर काली माता को चढ़ाया? सोशल मीडिया पर वायरल दावे का जानिए पूरा सच

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading