Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / बिहार, जहानाबाद सांसद डॉ० अरुण कुमार के जन्मदिन पर माही गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

बिहार, जहानाबाद सांसद डॉ० अरुण कुमार के जन्मदिन पर माही गुप्ता की विशेष रिपोर्ट

 

 

 

2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस इस दिन इन दो महान आत्माओं का जन्म हुआ था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के सच्चे सपूत व भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्व० श्री लाल बहादुर शास्त्री आज लोगों के दिलों में बसते हैं।

 

 

2 अक्टूबर यानि आज ही के दिन ही बिहार के जहानाबाद सासंद डॉ० अरुण कुमार का भी जन्म हुआ था। डॉ० अरुण कुमार का जन्म 2 अक्टूबर 1959 को बिहार के मणियावन में हुआ था जो जहानाबाद से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर है। डॉ० अरुण कुमार बिहारवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। डॉ० अरुण कुमार पेशे से शिक्षक रहे हैं और अपने संसदीय क्षेत्र में ऐसे असंख्य कार्य किये हैं जो बेहद काबिले तारीफ हैं।

डॉ० अरुण कुमार सांसद ही नहीं बल्कि एक बड़े समाजसेवी के तौर पर भी देखे जाते हैं। लोगों की समस्याओं को अपनी परेशानी समझने वाले अरुण कुमार जैसे बहुत कम नेता देखने को मिलते हैं। इसीलिए बिहार के लोग उन्हें बड़े ही सम्मान की नज़रों से देखते हैं।

बिहार में आज जो समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं वे उनसे व्यथित हैं। इसके लिए वे कई बार सड़कों पर उतरे और सरकार को अव्यवस्थाओं के लिए चेताया। जिसकी वजह से प्रदेश सरकार कई बार बैकफुट पर आई और अपने ही फैसलों को पलटा।

 

आज डॉ अरुण कुमार का जन्मदिन है, बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के लोग भी उनके जन्मदिन पर बधाइयाँ दे रहे हैं।

 

बता दें कि जहानाबाद के सांसद डा.अरुण कुमार के जन्म दिन पर लोगों ने कई जगह समारोहों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटे तथा डॉ० कुमार के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर डॉ० अरुण कुमार द्वारा बिहार में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान से जुड़ने का लोगों ने आवाह्न भी किया।

डॉ अरुण कुमार के जनन्दिन पर बिहार के समाजसेवी और “सरोवर सेवा आश्रम” के संयोजक विजय कुमार ने भी उनके जन्मदिन पर बधाइयाँ दीं और साथ ही डॉ० कुमार की लंबी आयु के लिए ईश्वर से कामना भी की।
समाजसेवी विजय कुमार सांसद अरुण कुमार के बड़े प्रशंसकों में से एक हैं।
समाजसेवी विजय कुमार “सरोवर सेवा आश्रम” के जरिये बिहार में लोगों की सेवा का कार्य करते हैं।
विजय कुमार ने कहा कि सांसद अरुण बाबू अपने क्षेत्र के लिए तो अभूतपूर्व कार्य करते ही हैं बल्कि वो बिहार को अपने दिल में रखते हुए यहां के लोगों के लिए बहुत से ऐसे कार्य करते हैं जो बाकियों को करने चाहिए।

बिहार के लोग डॉ० अरुण कुमार के लिए दिल में एक विशेष जगह रखते हैं। वे बिहारवासियों के दिल में बसते हैं।

 

 

बिहार के लोगों का कहना है कि अगर हमारा नेता हो तो अरुण बाबू जैसा, जो अपने खर्चे पर हमारी देखभाल करते हों, हमारा इलाज करवाते हों।

सांसद अरुण कुमार जमीन पर रहकर काम करने वाले नेता हैं वो लोगों की परेशानियों और जरूरतों को समझने वाले नेता हैं। जिसकी वजह से आज वे बिहार के लोगों के दिल में बसे हुए हैं।

ख़बर 24 एक्सप्रेस ऐसे नेता के जन्मदिन पर दिल से शुभकामनाएं देता है। हम ईश्वर से आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं, आप हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें।
बिहार को आप जैसे जमीनी नेताओं की जरूरत है आप बिहारवासियों के लिए असीम कार्य कर रहे हैं ईश्वर आपको दीर्घायु आयु दें।

 

*****

माही गुप्ता, ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading