पहले प्यार… फिर धोखा… और फिर शुरू हुआ खौफनाक टॉर्चर।
केरल के पथानामथिट्टा जिले से सामने आई एक ऐसी दिल दहला देने वाली कहानी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। यहाँ एक महिला ने अपने ही पति के दो दोस्तों के साथ अफेयर बना लिया। लेकिन जब राज खुला, तो पति और पत्नी ने मिलकर उन प्रेमियों को ऐसी सजा दी, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।
केरल पुलिस ने इस मामले में पति जयेश और पत्नी रेश्मी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि पहले महिला ने दो युवकों के साथ नजदीकियाँ बढ़ाईं। फिर जब पति को इसका पता चला, तो दोनों ने मिलकर उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया, उनका वीडियो बनाया और लूटपाट भी की।
पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ, वो वाकई चौंकाने वाला है।
जयेश बेंगलुरु में नौकरी करता था। वहीं उसके साथ दो युवक काम कर रहे थे। 25 साल की रेश्मी का अफेयर दोनों के साथ ही शुरू हो गया। लेकिन एक दिन जयेश को रेश्मी की व्हाट्सएप चैट मिल गई। चैट देखकर उसका गुस्सा फूट पड़ा। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी पत्नी का उसके दो दोस्तों के साथ संबंध है।

30 साल का जयेश बदला लेना चाहता था। रेश्मी ने माफी मांगी, और वादा किया कि आगे ऐसा नहीं करेगी। जयेश ने उसे माफ कर दिया, लेकिन अपने दोस्तों से बदला लेने का फैसला कर लिया। इसके लिए उसने साजिश रची और पत्नी को भी इसमें शामिल कर लिया। रेश्मी भी अपने पति के साथ चीजें ठीक करने के लिए तैयार हो गई।
इस दंपति का पहला शिकार बना रेश्मी का 29 साल का आशिक। ओणम के मौके पर 5 सितंबर को जयेश ने उसे घर बुलाया। जैसे ही वो पहुँचा, उसकी आँखों में मिर्ची का स्प्रे कर दिया गया। उसे लकड़ी के खंभे से बाँध दिया गया। फिर रेश्मी ने लोहे की रॉड से मारना शुरू कर दिया। जयेश वीडियो बनाने में लगा रहा।
शख्स को समझ ही नहीं आया कि उसके साथ क्या हो रहा है। वह डर गया और सोचने लगा कि शायद काला जादू हो रहा है। उसके साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर भी हमला किया गया। घंटों तक टॉर्चर चलता रहा। रात में दोनों ने उसे स्कूटर पर बैठाकर सुनसान जगह पर छोड़ दिया। साथ ही धमकी दी कि अगर किसी से कुछ कहा तो उसकी जान ले ली जाएगी।
दूसरे शख्स को भी इसी तरह फँसाया गया। उससे कहा गया कि वही कहानी बताओ कि उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने उसे पीटा। उसने पुलिस को यही बताया, लेकिन पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ। पूछताछ में उसने सब सच उगल दिया। पुलिस ने 12 सितंबर को पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि ये पहली बार नहीं था। 1 सितंबर को भी जयेश ने एक 19 साल के युवक को स्कूटर पर बिठाकर घर लाया था। उसे निर्वस्त्र कर बुरी तरह पीटा, वीडियो बनाया और 20,000 रुपये भी लूट लिए। उसे बस घर लौटने के लिए पैसे देकर छोड़ दिया।
इस खौफनाक घटना ने ये सवाल खड़ा कर दिया है — प्यार में धोखा देने की कीमत क्या इतनी क्रूर हो सकती है? पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express