
मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में नई सरकार का गठन होना है, वोटिंग हो चुकी है 3 दिसंबर को रिजल्ट आना है। लेकिन लोग बेसब्री से जानना चाह रहे हैं कि इन पांच राज्यों में किसकी सरकार बन रही है। जानने की वजह भी है। वजह है 2024 के लोकसभा चुनाव। साथ ही इन राज्यों में पीएम मोदी समेत तमाम मंत्रियों व भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार किया।
यहां तक कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के सीएम हेमंता विस्वा सरमा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया।

एक ओर पीएम मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां और हर राज्य में पीएम का स्वयं का चेहरा और दूसरी ओर केंद्रीय मंत्रियों की पूरी फौज इन पांच राज्यों में सक्रिय रही। यहां तक कि भाजपा ने एमपी और राजस्थान में कई सांसदों व केंद्रीय मंत्रियों को विधायक का चुनाव लडवा दिया गया।
यानि कुल मिलाकर भाजपा ने 5 राज्यों के चुनाव जीतने के लिए अपनी सारी शक्तियों का इस्तेमाल कर डाला।
खैर इन पांच राज्यों की 675 विधानसभा सीटों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रविवार यानि कल सिर्फ चार राज्यों के 635 सीटों पर ही वोटों की गिनती होगी। मिजोरम के उम्मीदवारों के फैसला अब 4 दिसंबर को होगा। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं, मगर वहां कांग्रेस उम्मीदवार के निधन के बाद 199 सीटों पर ही मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे का मुकाबला है, जबकि राजस्थान में बीजेपी का पलड़ा भारी दिखाया जा रहा है। हिंदी प्रदेश के तीन राज्यों में 519 सीटों पर फैसला होना है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक, 119 विधानसभा वाली तेलंगाना में कांग्रेस ने बढ़त ली है। निर्वाचन आयोग मतगणना की तैयारियां पूरी कर चुका है। वोटों की गिनती रविवार सुबह सात बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। इसके बाद सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम से मतगणना शुरू होगी।
अब आपको एग्जिट पोल की हालत बता दें।
तो सबसे पहले शुरू करते हैं मध्यप्रदेश से…. तो यहां 230 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर को आए एग्जिट पोल ने इशारा दिया कि मध्यप्रदेश में मामला एकतरफा नहीं है। 10 एग्जिट पोल में 6 कांग्रेस और 4 बीजेपी की सरकार बना रहे हैं।
लेकिन हम कांग्रेस को 120-130, भाजपा 70-80 बाकी अन्य के खाते में डाल रहे हैं। बाकी भगवान की इच्छा है। कम ज्यादा हो सकता है। ईवीएम किसी की भी सरकार बनवा सकती है।
अब बात करते हैं राजस्थान की… तो यहां भी मुकाबला मध्यप्रदेश जैसा ही है। यहां 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में बहुमत हासिल करने वाली पार्टी को 101 के मैजिक नंबर को हासिल करना है।
एग्जिट पोल राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर दिखा रहे हैं।
लेकिन हम यहां भी कांग्रेस की सरकार बनवा रहे हैं लेकिन मार्जन थोड़ा कम है। यानि कांटे की टक्कर है। हम कांग्रेस को 107 से 110 सीटें, भाजपा को 75-85 सीटें और बाकी अन्य के झोले में डाल रहे हैं। अगर हमारा अनुमान सही होता है तो राजस्थान में भी कांग्रेस का परचम एक बार फिर लहराता दिख रहा है। यानि जादूगर जा जादू चल गया।
बाकी ऊपर वाले की इच्छा।
अब बात करते हैं छत्तीसगढ़ की… तो छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही मुकाबला है। यहां पर सभी एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बन रही है।
और हम भी यहां कांग्रेस की सरकार बनवा रहे हैं। हम भूपेश बघेल को 60-70 सीटें दे रहे हैं और भाजपा को 25-30 बाकी इक्का दुक्का अन्य के खाते में जा सकती हैं।
अब बात करते हैं तेलंगाना की तो यहां पर 119 सीटों पर मुकाबला एक तरफा दिख रहा है। यहां पर भी सभी एक्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस को जिता रहे हैं। भाजपा की हालत वैसे ही यहां पतली रहती है और सत्ताधारी बीआरएस शायद इस बार सत्ता का सुख नहीं भोग पाएगी…. ऐसा प्रतीत हो रहा है।
खैर हम भी यहां कांग्रेस की सरकार बनवा रहे हैं। हम कांग्रेस को 75-85 सीटें, बीआरएस को 30-35 और भाजपा को 0 से 5 सीटें दे रहे हैं। बाकी अन्य के खाते में डाल रहे हैं।
अब बात करें पांचवे राज्य मिजोरम की तो यहां कांग्रेस और भाजपा मुकाबले में कहीं नहीं ठहरती हैं। 40 विधानसभा सीटों वाले मिजोरम में 2 क्षेत्रियों पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर है। लेकिन यहां सरकार बना सकते हैं कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व आईपीएस लालदुहोमा उनकी पार्टी है जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम)। यहां जेडपीएम को 20-25, सत्ताधारी पार्टी एमएनएफ को 10-15 और और कांग्रेस को 5-10 भाजपा 0-2, यह है मिजोरम का हाल।
अब अगर हमारे एग्जिट पोल सही निकले, जिनकी संभावना भी काफी है तो ये 2024 का रुख बदल सकते हैं।
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express