Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / खनिज विभाग की अनदेखी के कारण छिंदवाड़ा जिले में रेत माफियाओं का खेल जारी : Khabar 24 Express

खनिज विभाग की अनदेखी के कारण छिंदवाड़ा जिले में रेत माफियाओं का खेल जारी : Khabar 24 Express

छिंदवाड़ा जिले के सौसर क्षेत्र के मालेगांव रेत खदान पर दो-दो पोकलैंड मशीन से अवैध उत्खनन हो रहा है। मालेगांव खदान का संचाकन शिवा कॉर्पोरेशन कंपनी कर रही है। खदान संचाकल द्वारा मनमानी कर दिन रात पोकलैंड मशीन उतारकर अवैध उत्खनन का कार्य जोरों से किया जा रहा है।

मालेगांव खदान पर संचालक ने दो-दो पोकलैंड मशीन उतारकर रखी है। फिर भी खनिज विभाग की नजर मशीनों पर नही पड़ रही है। नदियो में उत्खनन देख के ऐसा लगता हैं जैसे पूरी नदी इन तस्करों के हवाले कर दी गई है। रेत तस्कर अपनी मनमानी कर शासन को करोड़ों रुपयो का चूना लगा रहे है।

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर क्यों प्रशासन के अधिकारी रेत तस्करों के सामने नतमस्तक हो रहे हैं। बीच नदियो में पोकलैंड मशीन उतारकर डंपरों में रेत भरी जा रही है। NGT के नियमो की खुलेआम धज्जियाँ उडाई जा रही हैं।
अब तो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खनिज विभाग के लिए NGT के नियम कुछ मायने ही नहीं रखते हैं।

रेत तस्करों द्वारा सीमा से अधिक उत्खनन किया जा रहा है। फिर भी कार्यवाही तो दूर अधिकारी खदान की जांच करना तक उचित नही समझ रहे हैं। जिससे खनिज विभाग के अधिकारियों पर सवाल खड़े हो रहे है।

खदान का जिस तरह संचालन हो रहा है उससे लग रहा है अवैध खनन करने वालों की क्षेत्र में दबंगई चल रही है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अवैध काम करने वालों के हौसले कितने बुलंद है।

सौसर से खबर 24 एक्सप्रेस के लिए राजू शिंदे की रिपोर्ट


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading