Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी में है छोटे पर्दे की ये खूबसूरत हीरोइन

बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी में है छोटे पर्दे की ये खूबसूरत हीरोइन

दीपांशी तिवारी

 

छोटे पर्दे से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली छोटे पर्दे की ये खूबसूरत हसीना जल्द ही बड़े पर्दे पर छाने की तैयारी कर रही हैं।
हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड की वादियों से निकली खूबसूरत अभिनेत्री दीपांशी तिवारी की। दीपांशी तिवारी ने अपने जीवन की शुरुआत छोटे पर्दे के साथ की लेकिन दीपांशी बड़े पर्दे पर छा जाने की हसरत लेकर मुम्बई आई थीं। इसीलिए उन्होंने बॉलीवुड की ओर कदम रखा और यह कदम कुछ हद तक सही साबित हुआ। दीपांशी को एक नहीं बल्कि 2-2 बॉलीवुड फिल्में मिल गयीं।

 

“दीपांशी तिवारी की आने वाली फिल्में “लस्ट”, “रहस्य द स्टोरी” जल्द ही थियेटर पर दिखेंगी। “लस्ट” अप्रैल के आस पास रिलीज होने की उम्मीद है। एक वेब सीरीज़ पर भी दीपांशी काम कर रही हैं।”

 

 

 

दीपांशी ने ख़बर 24 एक्सप्रेस से बातचीत में बताया कि उन्होंने छोटे पर्दे से शुरुआत की क्राइम पेट्रोल के कुछ सीरियल में इन्होंने काम किया इसके अलावा ज़ी टीवी पर आने वाला फेमस सीरियल “ज़िंदगी की महक” में भी दिखाई दीं।

दीपांशी के मुताबिक इनकी जिंदगी में चुनौतियां बहुत थीं लेकिन “जिंदगी जीना ही एक चुनौती है” इसको मानकर ये आगे बढ़ती गयीं। दीपांशी को उनके परिवार का भी बखूबी साथ मिला। मम्मी पापा की लाडली बिटिया रही दीपांशी के कदम उनके मम्मी पापा ने नहीं रोके और न ही उन्होंने दीपांशी को फिल्मों में जाने से मना किया। जिस वजह से दीपांशी मुकाम पाने के बेहद करीब पहुंच पायीं।

 

आज दीपांशी अपनी मंजिल के बेहद करीब हैं। वो इसका सारा श्रेय अपने परिवार को देती हैं। उन्होंने कहा कि हर मुश्किल घड़ी में उनका परिवार उनके साथ हमेशा खड़ा रहा है। आज वो जो कुछ भी हैं अपने परिवार की वजह से ही हैं।

 

 

दीपांशी का कहना है कि वो हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम हैं। वो काफी मेहनती है और धैर्यवान हैं। वो अपने को हर किरदार में ढाल लेती हैं।”

 

 

 

दीपांशी भले शिखर पर न हों लेकिन उनके हौसले और उनका विश्वास शिखर तक जरूर लेकर जाएगा। हम आशा करते हैं कि दीपांशी के सारे सपने पूरे हों और जल्द ही दीपांशी बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हों।

 

***

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस

 

 


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

महा ऑनलाइन सर्व्हर बंद; शैक्षणिक दाखले व शासकीय सेवांसाठी पालक-मुलांची वणवण

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading