Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / मुम्बई के सांताक्रूज इलाके में सड़क के बीचों बीच टूटा गटर का ढक्कन, सोई हुई बीएमसी किसी बड़े हादसे के इंतजार में

मुम्बई के सांताक्रूज इलाके में सड़क के बीचों बीच टूटा गटर का ढक्कन, सोई हुई बीएमसी किसी बड़े हादसे के इंतजार में

 

 

मुम्बई: बीएमसी अपना काम कितनी ईमानदार से कर रही है ये आप इस ख़बर को पढ़कर अंदाज लगा सकते हैं।
मुंबई के सांताक्रूज इलाके में सड़क के बीचों बीच एक मेनहोल का ढक्कन खुला हुआ है जो बड़े हादसों को दावत दे रहा है।

आये दिन इस गटर की वजह से हादसे होते रहते हैं लेकिन बीएमसी किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।

ये मेनहोल सांताक्रूज के कलीना सीएसटी रोड के बीचों बीच बना हुआ है। यहां से बहुत सारे वाहन रोजाना गुजरते हैं। बच्चे भी इस रास्ते से निकलते हैं।

लेकिन बीएमसी का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है। गटर के ऊपर ढक्कन पूरा टूटा हुआ है आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि ये किस तरह हादसों को दावत दे रहा है।

लोगों ने इसकी शिकायत भी की है लेकिन बाबजूद इसके बीएमसी अब तक नींद से नहीं जागी है।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

प्रभाग 35 में ऐतिहासिक जीत Sandeep Gawai के साथ चारों कैंडिडेट विजयी

प्रभाग 35 से इस वक्त की सबसे बड़ी और पक्की खबर सामने आ चुकी है। …

One comment

  1. Pingback: Dinesh Patil

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading