Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bihar / फ़िल्म पद्मावती के बिहार बैन पर समाजसेवी विजय कुमार शर्मा ने किया सीएम नीतीश का समर्थन

फ़िल्म पद्मावती के बिहार बैन पर समाजसेवी विजय कुमार शर्मा ने किया सीएम नीतीश का समर्थन

 

 

 

विवादों में घिरी संजय लीला भंसाली की फ़िल्म पद्मावती को बिहार सरकार ने बैन कर दिया है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जब तक फ़िल्म के बारे में स्पष्ट ना हो जाए तब तक फ़िल्म बिहार में बैन रहेगी।

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं। राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिल्म पर पहले से ही तलवार लटक रही है। अब बिहार में फिल्म को बैन कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में फिल्म तब तक रिलीज नहीं होगी जब तक सभी पार्टियां इसे लेकर किसी निष्कर्ष पर न पहुंच जाएं। उनके इस कदम के लिए बिहार में काफी समर्थन मिल रहा है।

समाजसेवी विजय कुमार शर्मा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस कदम का समर्थन किया है। विजय कुमार शर्मा के मुताबिक बिहार सरकार ने फ़िल्म पद्मावती कोे बैन करके अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। किसी को भी इतिहास के तथ्यों से छेड़छाड़ का कोई अधिकार नहीं है।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि पद्मावती का नाम राजपूतों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, और जब तक फ़िल्म में पद्मावती के बारे में स्पष्ठ ना हो जाये तब तक फ़िल्म को सम्पूर्ण भारत में बैन कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्मकारों को संदेश मिलना चाहिए कि जो कोई भी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाएगा उसको ऐसे ही सबक मिलेगा।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म को सिर्फ इन्हीं कारणों से उन लोगों को नहीं दिखाना चाहते हैं जो फ़िल्म को रिलीज से पहले देखने की मांग कर रहे हैं। अगर फ़िल्म में कुछ गलत नहीं है तो संजय लीला भंसाली को खुद आगे बढ़कर फ़िल्म दिखाने की माँग करने वालों को बुलाना चाहिए और रिलीज़ से पहले फ़िल्म को दिखाना चाहिए ताकि उन लोगों का संदेह दूर हो सके। अगर ऐसा संजय करते हैं तो ये एक अच्छा मैसेज जाएगा।

विजय कुमार शर्मा ने कहा कि वे खुलकर इस फ़िल्म का विरोध करते हैं। किसी भी समाज या धर्म के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। जब तक संजय लीला भंसाली फ़िल्म को लेकर अपना स्पष्टीकरण ना दे दें या सरकार इसको हरी झंडी ना दिखा दे तब तक वो विरोध करने वालों के साथ हैं और फ़िल्म बैन का समर्थन करते रहेंगे।

 

आपको बता दें कि विजय कुमार शर्मा बिहार में एक चर्चित नाम है और वे एक मशहूर समाजसेवी है।
विजय कुमार शर्मा “सरोवर सेवा आश्रम” नाम की संस्था के संयोजक है। ये संस्था गरीब लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी मदद करती है और उनको हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाती है।

 

****

 

ख़बर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कोराडी तलावाच्या पुनरुज्जीवनाला वेग; महसूलमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली प्रत्यक्ष पाहणी

कोराडी तलावाच्या पुनरुज्जीवनाला वेग; महसूलमंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे यांनी केली प्रत्यक्ष पाहणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading