Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राहुल गांधी की चुनावी यात्रा: सोमनाथ मंदिर जाकर की पूजा अर्चना किया जलाभिषेक

राहुल गांधी की चुनावी यात्रा: सोमनाथ मंदिर जाकर की पूजा अर्चना किया जलाभिषेक

 

 

राहुल गांधी गुजरात में चुनावी यात्रा पर हैं और पूरे जोर शोरस के अपनी चुनावी यात्रा में लगे हुए हैं। राहुल गांधी गुजरात जीतने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। वो चुनाव जीतने के लिए सभी हथकंडे अपना रहे हैं। राहुल गांधी इन दिनों खूब मंदिर जा रहे हैं। मंदिर में उनको पूजा अर्चना करते हुए देखा जा सकता है।

आपको बता दें कि राहुल गांधी की यह 19 वीं बार है जब राहुल गांधी मंदिर पहुंचे हैं। बता दे कि राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर गुजरात चुनाव प्रचार के लिए सोमनाथ पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा अर्चना की।
राहुल गांधी दो दिन तक सोमनाथ में ही रहने वाले हैं। वह यहां के बाद जूनागढ़ होते हुए अमरेली पहुंचेंगे। जहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने अपनी एक जनसभा में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लोग मंदिर के बनने से खुश नहीं थे। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ मंदिर कभी नहीं बन पाता। आज कुछ लोग सोमनाथ मंदिर को याद कर रहे हैं, आप इतिहास भूल गए हैं क्या? आपके परिवार के लोग, हमारे पहले प्रधानमंत्री मंदिर बनने के प्लान से खुश नहीं थे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन करने आए थे, लेकिन नेहरू खुश नहीं थे। सरदार पटेल ने नर्मदा के लिए सपने देखे थे, लेकिन आपके परिवार के लोगों ने उनको पूरा नहीं होने दिया।

इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने ट्विटर के जरिए गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से पिछले चुनाव में किए गए वादों पर जवाब मांगे हैं।

राहुल ने बुधवार को गुजरात में भाजपा के 22 वर्षों के शासन का मसला उठाते हुए कहा कि लोग अब जवाब मांग रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘22 वर्षों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब।’’ लोगों को आवास देने के मसले पर राहुल ने भाजपा की सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या गुजरात के लोगों को घर देने में 45 साल और लगेंगे।

राहुल ने आंकड़ों के हवाले से कहा, ‘‘गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्री जी से पहला सवाल- साल 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे। पांच साल में बनाए 4.72 लाख घर। प्रधानमंत्री जी बताइए कि क्या यह वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे।’’


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe