
सुनने में थोड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ये बात सत्य है। इलाहाबाद क्षेत्र की ये घटना जो एक परिवार जिंदगियों के लिए नासूर बन गयी।
एक परिवार जिसने अपने बेटे का विवाह बड़ी धूम-धाम से किया था इस बात से अंजान कि वो जिस बहु को अपने घर ला रहे हैं वो एक दिन उनके परिवार की खुशियां छीन लेगी।
ये कहानी उस लड़की की है जिसने अपने पुराने आशिक़ को पाने के लिए अपनी ही मौत का एक खौफ़नाक खेल रचा… एक ऐसा खेल जिसने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया।

आपको बता दें कि पुलिस के रिकॉर्ड में सात महीने पहले नवविवाहिता का अपहरण कर हत्या करने का मामला दर्ज है। लेकिन उसका ना अपहरण हुआ और ना ही हत्या हुई। वो अपने फेसबुक फ्रेंड के साथ भाग गई थी। करीब सात महीने पहले जिस नवविवाहित युवती के लापता होने पर ससुरालियों को अपहरण और हत्या में फंसाया गया था, उसे पुलिस ने दिल्ली में फेसबुक फ्रेंड के साथ बरामद कर लिया है।
वह मायके से विदाई के एक रोज पहले रात में अपने फेसबुक फ्रेंड संग भाग गई थी। उसका दोस्त दिल्ली से उसे भगाने यहां आया था। तब से वह उसके साथ हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में थी। उस शातिर लड़की के पिता को मालूम था कि वह खुद भागी है, मगर यह बात छिपाकर उसके लालची पिता ने ससुरालियों पर ही झूठा केस कर दिया। आवास विकास कॉलोनी झूंसी निवासी सीडीए पेंशन के रिटायर कर्मचारी रामचंद्र पांडेय ने बेटी अनुपमा का ब्याह पिछले साल बलिया जनपद में बहुआरा बैरिया निवासी अक्षयवर नाथ पांडेय के बेटे अमरजीत के साथकिया था। अमरजीत भोपाल स्थित भेल में इंजीनियर है।
कुछ समय पति के साथ रहने के बाद वह मायके लौटी तो फिर वह वापस जाने के लिए तैयार नहीं थी। 22 जनवरी को उसकी विदाई होनी थी, लेकिन उसके पहले ही रात में वह लापता हो गई। छह फरवरी को पिता रामचंद्र ने उसके ससुर और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया कि विदा कराने के बाद अनुपमा को मारकर लाश गायब कर दी। पुलिस दहेज हत्या का केस लिखकर जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस को इलेक्ट्रानिक सर्विलांस से पता चला कि अनुपमा का पुराना नंबर बंद हो गया, लेकिन उसी मोबाइल फोन में नया सिम लगाकर दिल्ली में एक्टीवेट किया गया है। पुलिस ने इसी सुराग के सहारे नई दिल्ली जाकर बुधवार को निहाल विहार इलाके के अमनपुरी में अनुपमा को बरामद कर लिया।
पुलिस के मुताबिक अनुपमा हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा के रहने वाले अश्विनी कुमार के साथ दिल्ली में किराए के मकान में रह रही थी। खुद अनुपमा ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल से फेसबुक पर अश्विनी से उसकी दोस्ती है। वे दोनों बातें करते रहते थे। उसकी शादी कर दी गई, लेकिन वह अश्विनी को भुला नहीं पा रही थी।
इसी वजह से उसने विदाई से एक रोज पहले अश्विनी को फोन किया और कहा कि वह आकर उसे अपने साथ ले चले। अश्विनी कार से आया। रात में वह उसके साथ भागकर लखनऊ गई। वहां से दोनों दिल्ली और फिर कांगड़ा चले गए। अश्विनी ने उसे करीब तीन महीने कांगड़ा में अपने घर से अलग एक कमरे में रखा। फिर दिल्ली आया और अपने दोस्त दीपक की मदद से किराए पर कमरा लेकर निजी फर्म में नौकरी करने लगा। अगर अनुपमा ने अपने पति से गिफ्ट में मिले मोबाइल में ही दिल्ली में दूसरा सिम न लगाया होता तो शायद पुलिस के लिए उसका पता लगा पाना संभव नहीं होता। सिम दोस्त दीपक की आईडी से खरीदा था।
पुलिस के मुताबिक, अनुपमा ने फेसबुक फ्रेंड के साथ भागने से पहले डायरी में लिख दिया था कि वह अपनी मर्जी से जा रही है। इसके लिए कोई परेशान न हो, मगर लालची पिता ने जानते हुए भी यह बात पुलिस को नहीं बताई। इसके अलावा, मुकदमे में लिखाया कि ससुर और पति ने विदाई के बाद हत्या की जबकि वे विदा कराने आए ही नहीं। उस दिन ससुर अक्षयवर की लोकेशन की लोकेशन बलिया में ही थी।
अब पुलिस वधु पक्ष पर झूठा केस लिखवाने और वर पक्ष को फसाने उनसे दहेज के पैसे मांगने, ब्लैकमेल करने जैसे आरोपों के तहत अनुपमा और उसके पिता पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7