
क्या आप यकीन मानेंगे कि पाकिस्तान में भारत की शान तिरंगे को फहराया जा सकता है या वहां राष्ट्रगान बजाय जा सके। नहीं ना?
लेकिन ये सत्य है। पाकिस्तान में ऐसा हुआ है। पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान भी बजा।
जरा सोचिए, पाकिस्तान ने भारत को स्वत्रंता दिवस की बधाइयां दी हो और वो भी अपनी सरकारी वेबसाइट पर तिरंगा लहराकर और जन-मन-गण लिखकर, तो आपको कैसा लगेगा। जी हां, यह सच है। पाकिस्तान की सरकारी वेबसाइट पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है। भारत के लिए हमेशा सिरदर्द बने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान ने अपनी सरकारी वेबसाइट के जरिए भारत को 15 अगस्त की बधाइयां दी है वो भी राष्ट्रगान लिखकर।
अब आप सोच रहे होंगे कि पाकिस्तान जैसे कट्टर मुल्क में ऐसा कैसे संभव है क्योंकि पाकिस्तानी इतना अपने आप से प्यार नही करते जितना वे हमसे दुश्मनी मानते हैं।
दरअसल, पाकिस्तानी सरकार की आधिकारिक वेबसाइट हैक हो गई है। इसे नियो हैकर्स नाम के एक ग्रुप ने बुहत ही शातिराना तरीके से हैक कर दिया। पाकिस्तान सरकार की वेबसाइट को हैक करने के बाद हैकरों ने उस पर भारतीय स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ ही भारतीय राष्ट्र गान भी पोस्ट कर दिया। इतना ही नहीं, इस पेज के खुलते ही बैकग्राउंड में भारतीय राष्ट्रगान की धुन भी साफ सुनी जा सकती है। हालांकि थोड़ी देर बाद ही पाकिस्तानी साइबर सिक्यूरिटी एक्सपर्ट्स ने वेबसाइठ को री-स्टोर कर लिया और यथास्थिति बहाल कर दी।
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पाकिस्तान ने इसके पीछे भारत के हैकर्स के हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि इसमें भारतीय हैकर्स के होने की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि इस तरह के कई मामले सामने आ चुके है जब भारत-पाकिस्तान के हैकर्स ग्रुप एक दुसरे के देशों की सरकारी वेबसाइट्स को हैक कर लेते हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7