Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Cricket / पंजाब को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पुणे

पंजाब को 9 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पुणे

राइजिंग पुणे सुपरजायंट ने धमाकेदार अंदाज में किंग्स इलेवन पंजाब को 9 विकेट से मात देकर प्लेऑफ में जगह पक्की कर ली। प्लेऑफ में पुणे का मुकाबला मुंबई से होगा।

किंग्स इलेवम पंजाब द्वारा जीत के लिए दिए 74 रन के लक्ष्य को पुणे ने सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, दूसरी तरफ पंजाब पूरे मैच में खराब शुरुआत से उबर नहीं पाई और पूरी टीम 73 रन के मामूली स्कोर पर ढेर हो गई। पंजाब को 73 रन पर ढेर करने में पुणे की ओर से महत्वपूर्ण भूमिका मैन ऑफ दी मैच जयदेव उनादकट और शार्दुल ठाकुर ने निभाई। उनादकट ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए इसमें 1 ओवर उन्होंने मेडिन भी फेंका। वहीं, ठाकुर ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 19 रन देकर 3 विकेट लिए। इस अहम मुकाबले में पंजाब के खिलाड़ी न तो बल्ले से न ही गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर पाए।

पुणे की ओर से पारी की शुरुआत अजिंक्य रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने की। पुणे को अच्छी शुरुआत देने वाले राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और अक्षर पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। त्रिपाठी ने 20 गेंदों 4 चौकों और 1 छक्के की

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

चांगोली के श्रीभगपीठ में ‘सिद्ध पितृ मोक्ष समाधि’ की अनोखी महिमा, चार दीप और पितृ यज्ञ से मिलती है पितरों को मुक्ति

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading