Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / नागपुर सीत सत्र में उमेद कर्मचारियों का महा मोर्चा, 5 महीने से मानदेय बंद

नागपुर सीत सत्र में उमेद कर्मचारियों का महा मोर्चा, 5 महीने से मानदेय बंद

नागपुर में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान भंडारा जिले के उमेद कैडर कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़क पर दिखाई दे रहा है।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आज इन कर्मचारियों ने एक विशाल महा मोर्चा निकाला। खास बात यह कि सिहोरा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में उमेद महिला कार्यकर्ता नागपुर विधान भवन के लिए रवाना हुई हैं।

उनका कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होतीं, यह आंदोलन जारी रहेगा।

8 दिसंबर से नागपुर विधान परिषद में शीतकालीन सत्र जारी है, और इसी सत्र के बीच भंडारा जिले के सभी उमेद कैडर कर्मचारियों ने उपेक्षा के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है।


इन कर्मचारियों को फिलहाल 6 हजार रुपये प्रति माह मानदेय मिलता है, लेकिन पिछले पांच महीनों से उन्हें यह मानदेय तक नहीं मिला है। लगातार बिना भुगतान के काम करने से नाराज कर्मचारी अब सरकार से जवाब मांग रहे हैं।

मोर्चे में बैंक सखी, कृषि सखी, मत्स्य सखी, ICR सखी, पशु सखी और FLCRP सखी जैसी विभिन्न श्रेणियों की महिला कर्मचारी शामिल हैं, जो गांव-गांव में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाती हैं।
सिहोरा क्षेत्र से भी कई उमेद महिला आज सुबह नागपुर के लिए रवाना हुईं। उनका कहना है कि मानदेय बंद होने से घर चलाना मुश्किल हो गया है, और सरकार को जल्द से जल्द उनके मुद्दे पर निर्णय लेना चाहिए।

कर्मचारी संगठन साफ कह रहा है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक यह महा मोर्चा जारी रहेगा। नागपुर विधानसभा के बाहर आज भारी भीड़ और नारेबाजी देखने को मिली।

अब देखना होगा कि सरकार इस आंदोलन पर क्या रुख अपनाती है और क्या उमेद कर्मचारियों की महीनों पुरानी समस्या का समाधान मिल पाएगा।

अगर आप भी चाहते हैं हर बड़ी खबर सबसे पहले मिले, तो चैनल को सब्सक्राइब करें और बेल आइकन दबाना न भूलें।


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading