Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

Varanasi भाजपा नेत्री के फ्लैट में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 13 लोग गिरफ्तार

वाराणसी से सामने आया है एक ऐसा मामला जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। जिस जगह को लोग स्पा सेंटर समझ रहे थे, वहां असल में कथित तौर पर देह व्यापार का अड्डा चल रहा था।

पुलिस की छापेमारी में 9 लड़कियों और 4 लड़कों को पकड़ा गया है। सबसे बड़ा सवाल ये है कि इस पूरे मामले का नाम जुड़ रहा है भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी नेत्री के परिवार से।

मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी के सिगरा इलाके का है। यहां स्मार्ट बाजार के पास स्थित मेलोडी स्पा और एक बिल्डिंग के फ्लैट नंबर 112 में पुलिस की SOG-2 टीम ने एक साथ छापेमारी की।

इस दौरान मेलोडी स्पा से 4 महिलाएं और 4 पुरुष पकड़े गए, जहां से 23,100 रुपये नकद और इस्तेमाल किए गए और बिना इस्तेमाल किए गए कंडोम बरामद हुए।

वहीं, फ्लैट नंबर 112 से 5 और महिलाओं को पकड़ा गया। यहां से भी आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। दोनों ही जगहों को मौके पर ही सीज कर दिया गया है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल डेटा और फॉरेंसिक साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों ही प्रॉपर्टी भाजपा नेत्री शालिनी यादव के पति अरुण यादव से जुड़ी बताई जा रही हैं, जिन्हें किराए पर दिया गया था और आरोप है कि इन्हीं के जरिए यह कथित गोरखधंधा चल रहा था।

शालिनी यादव इससे पहले 2017 में कांग्रेस के टिकट पर मेयर चुनाव लड़ चुकी हैं और 2019 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव में भी दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। बाद में 24 जुलाई 2023 को उन्होंने भाजपा जॉइन की थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है।

फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है और यह साफ कहा जा रहा है कि सभी आरोप जांच के अधीन हैं। आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद ही तय होगी।

अगर आप चाहते हैं ऐसी ही हर बड़ी और सच्ची खबर सबसे पहले, तो चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और खबर 24 एक्सप्रेस के साथ जुड़े रहें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ’ पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

सर्वोत्कृष्ट शिस्तबद्ध संघ' पुरस्काराने ओमकार क्रीडा संघाचा गौरव; महाबली क्रीडा प्रसारक मंडळाच्या कार्याला मानाची पावती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading