महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल तेज हो गई है। नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले महायुति के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। एक तरफ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की चेतावनी और दूसरी तरफ बीजेपी का साफ इनकार। सवाल उठ रहा है कि क्या महायुति के भीतर सब कुछ ठीक है या गठबंधन की नींव हिलने लगी है?
महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना और एनसीपी की महायुति इन दिनों अंदरूनी कलह से जूझ रही है। हाल ही में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गठबंधन के सहयोगी दलों को साफ चेतावनी दी थी कि उनकी पार्टी के नेताओं को तोड़कर शामिल न किया जाए, लेकिन इसके बावजूद बुधवार को बीजेपी ने डोंबिवली से विकास देसले और अभिजीत थरवाल को पार्टी में शामिल कर लिया।
शिवसेना के इन आरोपों के बाद बीजेपी की कल्याण इकाई के अध्यक्ष नंदू परब ने जवाबी हमला किया। उन्होंने शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि सबसे पहले महायुति के नियमों को शिवसेना ने ही तोड़ा।
इन सबके बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की भूमिका भी सवालों के घेरे में है क्योंकि शिंदे की आपत्ति के बावजूद बीजेपी ने नेताओं को शामिल कर सियासी टकराव को और बढ़ा दिया है।
अब बड़ा सवाल यही है कि नगर निकाय चुनाव से पहले महायुति की यह अंदरूनी लड़ाई क्या गठबंधन की एकता तोड़ देगी, या फिर नेताओं के बीच कोई नया समझौता होगा?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7