Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / राजस्थान में 6 जिलों के कलेक्टर के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डूंगरपुर समेत इन अफसरों के नाम पर बनाए अकाउंट

राजस्थान में 6 जिलों के कलेक्टर के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड, डूंगरपुर समेत इन अफसरों के नाम पर बनाए अकाउंट

राजस्थान में साइबर ठगी का ऐसा खतरनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मचा दिया है।सिर्फ 48 घंटे के भीतर 6 जिलों के कलेक्टरों के नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाए गए और अधिकारियों को संदिग्ध मैसेज भेजे गए। यह मामला सामने आते ही पूरे सिस्टम को अलर्ट पर डाल दिया गया है।

मामला राजस्थान के चित्तौड़गढ़, झालावाड़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, कोटा और बारां जिलों से जुड़ा हुआ है। साइबर ठगों ने सबसे पहले चित्तौड़गढ़ कलेक्टर आलोक रंजन की तस्वीर लगाकर एक फर्जी आईडी बनाई और एसडीएम, बीएलओ समेत कई अधिकारियों को मैसेज भेजे। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, कलेक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और सोशल मीडिया के जरिए सभी को सतर्क किया।

इसी दिन झालावाड़ कलेक्टर अजय सिंह राठौड़, प्रतापगढ़ कलेक्टर अंजलि राजोरिया और डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह के नाम से भी फर्जी अकाउंट सामने आ गए, जबकि रविवार को कोटा कलेक्टर पीयूष समारिया और बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के नाम से भी नकली आईडी बना दी गई।

ठगों ने सभी फर्जी अकाउंट्स पर District Collector लिखकर एक जैसा अंग्रेजी मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, Hello, How are you doing, Where are you at moment?
बारां कलेक्टर ने बताया कि उनकी तस्वीर सही है, लेकिन नंबर वियतनाम का निकला। इसके बाद उन्होंने तुरंत शिकायत दर्ज कराई। कोटा कलेक्टर ने भी अपने अधीनस्थों को किसी भी तरह के लेन-देन से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है। इस पूरे मामले की जांच अब साइबर सेल कर रही है।

सवाल यह है कि जब जिले के कलेक्टर तक साइबर ठगों के निशाने पर हैं, तो आम नागरिक कितने सुरक्षित हैं? यह मामला साफ दिखाता है कि साइबर अपराधी अब और ज्यादा शातिर होते जा रहे हैं।

ऐसी ही एक्सक्लूसिव और भरोसेमंद खबरों के लिए Khabar 24 Express को अभी सब्सक्राइब करें, वीडियो को लाइक करें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading