Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / ‘तान्हाजी’ सबसे लोकप्रिय फिल्म, तो अजय देवगन और सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट “National Film Awards 2022” किसे क्या मिला?

‘तान्हाजी’ सबसे लोकप्रिय फिल्म, तो अजय देवगन और सूर्या को सर्वश्रेष्ठ एक्टर का अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट “National Film Awards 2022” किसे क्या मिला?

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भारतीय कलाकारों के लिए हमेशा के लिए खास रहा है और आज दिल्ली में 68 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। इस पूरे कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस के नाम पर हर किसी की निगाहें बनी रहीं और अब यह नाम भी सामने आ गया है। इस साल यह पुरस्कार दो अभिनेताओं को मिला है। 68वां राष्ट्रीय फिल्म बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार अजय देवगन और साउथ अभिनेता सूर्या को मिला है।

68वां राष्ट्रीय फिल्म पुस्कार में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अजय देवगन और सूर्य को दिया गया है। अजय देवगन को यह पुरस्कार उनकी फिल्म ‘तानाजी द अनसंग’ वॉरियर के लिए मिला है। अजय देवगन के लिए उनकी यह फिल्म कई तरह से काफी खास है। यह अभिनेता के करियर की 100वीं फिल्म थी, जिसमें अजय देवगन ने मराठा अस्मिता को दिखाया था। फिल्म में अजय देवगन ने बहादुर सुभेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया था, जो मराठा साम्राज्य को फिर से हासिल करने के लिए क्रूर मुगल सरदार उदयभान सिंह राठौर (सैफ अली खान) के खिलाफ खड़ा होता है। इस फिल्म ने 250 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा आज हो गई है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विजेताओं की सूची घोषित की गई है। तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है। सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या और अजय देवगन को फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड संयुक्त रूप से मिला है। तान्हाजी द अनसंग वॉरियर को बेस्ट फिल्म इन होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म साइना के लिए मनोज मुंतशिर को बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड मिला।

पुरस्कार श्रेणियों की बात करें तो सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड तमिल फिल्म सूरराई पोट्रू को मिला है। वहीं, बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड मृदुल तुलसीदास की फिल्म तुलसीदास जूनियर को मिला। फिल्म में संजय दत्त लीड रोल में थे। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब तान्हाजी द अनसंग वॉरियर के लिए अजय देवगन और सूरराई पोट्रू के एक्टर सूर्या को संयुक्त रूप से मिला है। अभिनेत्री अपर्णा बालामुरली को सूरराई पोट्रू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा मलायलम फिल्म ए.के.अयप्पन कोशियम के लिए दिवंगत डायरेक्टर सच्चीदानंद के.आर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मरणोपरांत दिया गया।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें 👇👇

68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की सूची

  • सर्वश्रेष्ठ बंगाली फिल्म – अविजात्रिक
  • सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म – तुलसीदास जूनियर
  • सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म – डोलू
  • सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म – गोष्ठा एका पैठानाची
  • सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म – शिवरंजनियम इन्नुम सिला पैंगुल्लमट
  • सर्वश्रेष्ठ तेलुगु फिल्म – कलर फोटो
  • सर्वश्रेष्ठ असामी फिल्म – ब्रिज
  • सर्वश्रेष्ठ मलायलम फिल्म – थिंकड़युवा निश्चियम
  • सर्वश्रेष्ठ हरियाणवी फिल्म – दादा लखमी
  • सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म – जितिगे
  • बेस्ट फीचर फिल्म – सूरराई पोट्रू (तमिल फिल्म)
  • बेस्ट एक्ट्रेस – अपर्णा बालामुरली (सूरराई पोट्रू)
  • बेस्ट एक्‍टर – अजय देवगन (तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर), सूर्या (सूरराई पोट्रू )
  • बेस्टर मेल प्लेबैक सिंगर – राहुल देशपांडे (मी वसंतराव)
    बेस्टर फीमेल प्लेबैक सिंगर – नचम्मा (ए.के.अयप्पन कोशियम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – बिजू मेनन (ए.के.अयप्पन कोशियम)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – लक्ष्मी प्रिया चंद्रमौली (सिवरंजमनियम इन्नम सिले पेंगल्लम)
  • बेस्ट डायरेक्टर – सच्चीदानंद के.आर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
  • बेस्ट एक्शन एंड डायरेक्शन- राजशेखर, माफिया सासी और सुप्रीम सुंदर (ए.के.अयप्पन कोशियम)
  • बेस्ट कोरियोग्राफर- संध्या राजू (नाट्यम, तेलुगु)
  • बेस्ट लिरिक्स- मनोज मुतंशिर (साइना)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- थमन एस (अला वेकेंटापुर्रामुल्लू)
  • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- नचिकेत बर्वे और महेश शेर्ला (तान्हाजी द अनसंग वॉरियर)
  • बेस्ट स्क्रीनप्लो (ऑरिजनल)- शालिनी ऊषा नायर और सुधा कोंगारा (सूरराई पोट्रू )

गौरतलब है कि अजय देवगन का ये तीसरा नेशनल अवॉर्ड है।

वहीं, बेस्ट क्रिटिक अवॉर्ड इस साल किसी फिल्म को नहीं मिला है। कोविड महामारी के कारण कोई एंट्री नहीं आई है। मोस्ट फ्रेंडली फिल्म स्टेट का अवॉर्ड मध्य प्रदेश को मिला है। इसके अलावा यूपी और उत्तराखंड को संयुक्त रूप से स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है। भारतीय सिनेमा की पहली एक्ट्रेस देविका रानी पर आधारित किश्वर देसाई की किताब The Longest Kiss को बेस्ट बुक ऑन सिनेमा का अवॉर्ड मिला। डिज्नी प्लस हॉटस्टार की डॉक्यूमेंट्री 1232 किमी के गाने ‘मरेंगे तो वहीं जाकर’ के लिए विशाल भारद्वाज को नॉन फीचर बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का अवॉर्ड मिला।

एंटरटेनमेंट डेस्क : खबर 24 एक्सप्रेस


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

रायबरेली में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का पैतृक घर बदहाल, उपेक्षा से मिट रही हिंदी साहित्य की विरासत

रायबरेली में आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी का पैतृक घर बदहाल, उपेक्षा से मिट रही हिंदी साहित्य की विरासत

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading