Akash Dhake Report | Mumbai : महाराष्ट्र से आई है एक बड़ी खबर। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वो कर दिखाया है, जो अब तक किसी और राज्य ने नहीं किया था। एलन मस्क की कंपनी Starlink, जो सैटेलाइट के ज़रिए इंटरनेट सर्विस देती है, अब महाराष्ट्र में लॉन्च हो गई है।
राज्य सरकार और स्टारलिंक के बीच देश का पहला सैटेलाइट इंटरनेट समझौता साइन हुआ है। अब महाराष्ट्र के हर कोने गढ़चिरोली से लेकर नंदुरबार तक हर घर, हर स्कूल और हर हेल्थ सेंटर तक इंटरनेट पहुंचाने का सपना हकीकत बनने जा रहा है।
महाराष्ट्र सरकार ने Starlink Satellite Communications Pvt. Ltd. के साथ LOI यानी Letter of Intent साइन किया है। यह भारत में अपनी तरह का पहला सरकारी करार है, जो डिजिटल कनेक्टिविटी को एक नई दिशा देने जा रहा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह जानकारी देते हुए कहा, “Starlink के साथ महाराष्ट्र की साझेदारी हमारे डिजिटल भविष्य की मजबूत नींव है। हम हर गांव, हर स्कूल और हर हेल्थ सेंटर को जोड़ेंगे।”
मुंबई में इस मौके पर Starlink की वाइस प्रेसिडेंट लॉरेन ड्रेयर मौजूद रहीं, जिनका स्वागत राज्य सरकार की ओर से आईटी मंत्री आशीष शेलार और आईटी सचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।
दोनों पक्षों के बीच साइन हुआ यह करार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘Digital India Mission’ को भी एक नया बेंचमार्क देने जा रहा है। सरकार का कहना है कि इससे न सिर्फ शिक्षा, बल्कि टेलीमेडिसिन और आपातकालीन सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी।
महाराष्ट्र सरकार ने बताया कि यह सर्विस फिलहाल गढ़चिरोली, नंदुरबार, धाराशिव और वाशिम जैसे पिछड़े जिलों से शुरू होगी, जहां अब तक इंटरनेट पहुंचना एक सपने जैसा था।
महाराष्ट्र अब देश का पहला राज्य बन गया है जो सैटेलाइट इंटरनेट के ज़रिए डिजिटल गैप को खत्म करने की दिशा में निर्णायक कदम उठा रहा है।
फडणवीस के इस कदम को डिजिटल क्रांति की नई शुरुआत माना जा रहा है, जहां हर घर, हर खेत और हर बच्चा अब कनेक्टेड महाराष्ट्र का हिस्सा बनेगा।
तो कह सकते हैं फडणवीस ने मारी बाजी, एलन मस्क की Starlink अब महाराष्ट्र में उतर चुकी है और आने वाला समय कहेगा भारत में डिजिटल इंडिया अब सचमुच स्पेस से जुड़ गया है।
Bureau Report : Akash Dhake, Mumbai
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express