दोस्तों, सोचिए एक आम मेडिकल स्टोर वाला जब ‘जहर’ का सौदागर बन जाए… और जब उसके काले कारोबार के धागे गाजियाबाद से निकलकर बांग्लादेश तक पहुंच जाएं, तो देश की दवा इंडस्ट्री का क्या हाल होगा? आज हम बात करेंगे उस सौरव त्यागी की, जिसने मेडिकल स्टोर चलाते-चलाते डेढ़ लाख ‘मौत की शीशियों’ का सौदा कर डाला!
3 नवंबर की रात गाजियाबाद की स्वाट टीम को एक बड़ी सफलता मिली। टीम ने दिल्ली-मेरठ हाईवे पर गुलधर के पास एक गोदाम में छापा मारा… और वहां से चार ट्रकों में छिपाकर रखी गई डेढ़ लाख कोडीन युक्त कफ सिरप की शीशियां बरामद कीं।
ये शीशियां ट्रकों में चूने की बोरियों के नीचे बड़ी चालाकी से छिपाई गई थीं और पूरी खेप बांग्लादेश भेजी जानी थी। लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरा खेल ही पलट दिया।
इस कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड है सौरव त्यागी, गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके के मकनपुर का रहने वाला।
सौरव त्यागी का असली चेहरा जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। वो मकनपुर में एक मेडिकल स्टोर चलाता था और साथ ही दवाओं की सप्लाई का भी काम करता था। यहीं उसकी मुलाकात उन लोगों से हुई, जो कोडीन युक्त कफ सिरप की गैरकानूनी सप्लाई करते थे। धीरे-धीरे सौरव भी इस धंधे में उतर गया… और कुछ ही समय में वो एनसीआर का सबसे बड़ा सप्लायर बन गया।
दिल्ली और गाजियाबाद में सौरव का नेटवर्क इतना मजबूत था कि वो केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का कोषाध्यक्ष तक बन गया। लेकिन जब कोडीन युक्त कफ सिरप की वजह से कई बच्चों की मौत की खबरें आने लगीं और सरकार ने इन ब्रांड्स को बैन कर दिया… तो सौरव ने नया रास्ता निकाल लिया अब उसने ये ‘जहर’ बांग्लादेश में सप्लाई करना शुरू कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, 3 नवंबर को जो ट्रक पकड़े गए, वो सभी बांग्लादेश की ओर जाने वाले थे। इनकी कीमत करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। साथ ही पुलिस को लगभग 20 लाख रुपये कैश भी बरामद हुआ।
दिलचस्प बात ये है कि इस पूरी जानकारी का सुराग यूपी के सोनभद्र से मिला था। वहीं पहले भी इसी तरह की कफ सिरप की खेप पकड़ी गई थी, और वहीं से गाजियाबाद पुलिस को बड़ा इनपुट मिला। फिर हुई इस शानदार रेड जिसने बांग्लादेश तक फैले इस नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया।
एक तरफ सरकार ड्रग्स और अवैध दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है और दूसरी तरफ ऐसे लोग मेडिकल के नाम पर ज़हर बेच रहे हैं… सवाल ये है क्या सौरव त्यागी जैसा कोई और अभी भी इस धंधे में छिपा बैठा है?
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7