Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Bollywood / भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का है 89वां जन्मदिन, इस अवसर पर श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज द्वारा लता जी को समर्पित उनकी एक कविता

भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का है 89वां जन्मदिन, इस अवसर पर श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज द्वारा लता जी को समर्पित उनकी एक कविता

 

 

 

 

जिनकी आवाज की दुनिया मुरीद है और जिनके कंठ में स्वयं सरस्वती विराजमान हैं। ऐसी भारत रत्न लता मंगेशकर आज अपना 89वां जन्मदिन मना रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंचने के बाद भी कोकिला कंठ, स्वर साम्राज्ञी लता जी आज भी उतनी ही सक्रिय हैैं और अपनी दिनचर्या पिछले कई दशकों से उसी तरह पूरी करती आ रही हैं। 

लता जी के जन्मदिन पर श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येन्द्र जी महाराज ने अपनी तरफ से कविता लिखकर स्वर साम्राज्ञी को जनन्दिन की बधाई दी हैं साथ ही उनकी लंबी उम्र की कामना भी की है।

 

जन्मदिन की शुभकामनायें-स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर..

[जन्मदिवस-28 सितम्बर]

स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर
गीत सिनेमा स्वर्णा धार।
कोकिला कंठ सरस्वती विराजे
गुंजन सप्तराग मधु सार।।

सप्त स्वर लता स्फुरित
राग चरम न चमत्कार।
हरिदास तानसेन त्यागराज सा
हरि प्रेम लता ना राग अभिसार।।

सभी पुरुषकार मिले लता को
हरि परा प्रेम ना पुरुषकार।
ब्रह्मचर्य है बिन प्रस्फुटित
गीत अंत है हरि आभार।।

क्या स्त्री चरम यहीं तक पहुँचे
स्वर रहस्य सर्व पुरुष आधार।
मल्हार गाये ना वर्षा होती
क्यों पुरुष इतिहास भरे चमत्कार।।

अकाल आज हैं पड़ा स्वरों का
प्रेम नहीं दे काम का भाव।
कंपित करे न आत्मलोक को
बस लता पहुँची जन मन स्वभाव।।

यहाँ आलोचना नहीं सत्य संदर्भ
क्या पुरुष ही प्रकट राग कर्म।
लता से प्रिय और कंठ है क्या
तब कैसे स्त्री हो सप्तराग चरम।।

खोजना होगा स्त्री को राग रहस्य
कर अपने में राग पूर्णिमाँ प्रकट।
मिटा अहं जगा दिव्य भक्ति रस
लता से बनना होगा परारागी तरु विकट।।

 

 

श्री सत्यसाहिब स्वामी सत्येंद्र जी महाराज

जय सत्य ॐ सिद्धायै नमः


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading