Shatabdi Nagar Library Controversy: शताब्दी नगर में वाचनालय और NIT की जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच सामाजिक कार्यकर्ता संगीता माहिसकर का जवाब सामने आने के बाद इलाके की राजनीति और भी गर्म हो गई है। उनके जवाबों के बाद विरोधियों को करारा जवाब मिला है और इलाके में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
बताया जा रहा है कि बजटगत संस्था चलाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता संगीता माहिसकर लंबे समय से इलाके में सामाजिक और विकास कार्यों में सक्रिय हैं।
इलाके के लोगों के अनुसार, शताब्दी नगर के पास एक टोली वाला इलाका है जहां भाजपा के नगरसेवक नागेश मानकर भी रहते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वहां कई ऐसे काम होते हैं जिन्हें गैरकानूनी कहा जाता है और वहां आने-जाने का रास्ता शताब्दी नगर से होकर गुजरता है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ उपद्रवी तत्व शताब्दी नगर के पार्क में शराब और गांजे का सेवन करते थे तथा वहां हुड़दंग मचाते थे। महिलाओं का आरोप है कि ऐसे लोगों द्वारा लड़कियों से छेड़खानी की घटनाएं भी होती थीं, जिसका विरोध सामाजिक कार्यकर्ता संगीता माहिसकर ने किया।
इस पूरे मामले को लेकर शताब्दी नगर में आरोप और जवाबों की सियासत तेज हो गई है। इलाके की महिलाओं ने आरोप लगाया कि नागेश मानकर NIT के विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं। उनका कहना है कि सड़क पर गटर के ढक्कन खुले पड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
इन आरोपों पर जब नागेश मानकर से प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संगीता माहिसकर गार्डन पर कब्जा करना चाहती हैं और पूरे मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है।
वहीं जब संगीता माहिसकर से इन आरोपों पर सवाल किया गया तो उन्होंने दस्तावेज और कुछ सबूत दिखाते हुए अपनी बात रखी। उनका कहना है कि वह केवल इलाके के विकास और वाचनालय निर्माण के लिए काम कर रही हैं।
इस बीच इलाके में लोगों की राय भी बंटी हुई नजर आई। कुछ लोग नगरसेवक नागेश मानकर के समर्थन में दिखे, लेकिन गार्डन के आसपास रहने वाले कई निवासी और खासकर बड़ी संख्या में महिलाएं संगीता माहिसकर के समर्थन में खड़ी नजर आईं। कई महिलाओं ने नगरसेवक के समर्थकों के विरोध में भी अपनी आवाज उठाई।
Tags:
Shatabdi Nagar Library Controversy, Sangita Mahiskar News, Nagesh Mankar News, NIT Garden Shatabdi Nagar, Shatabdi Nagar Development Issue
Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Hindi News – Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines, current affairs, cricket, sports, business and cinema, Latest Hindi News, Breaking News in Hindi, Bollywood Gossip, Bollywood News, Top Hindi News Channel, Khabar 24 Express Live TV, Khabar24, Khabar24 Express