Delhi Crime News | Bureau Report: Saurabh Wadhwa | Khabar 24 Express

सस्पेंड किए गए अधिकारियों में Harender Kumar (SS) और S. Sisa Kumar (SI) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई विजिलेंस जांच के चलते की गई है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किए गए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामला अवैध निर्माण, भ्रष्टाचार और विभागीय मिलीभगत से जुड़ा हो सकता है।
शाहदरा नॉर्थ ज़ोन में हुई यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि यह सीधे तौर पर MCD की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जनता का कहना है कि अगर समय रहते सख्त कार्रवाई होती रहती, तो अवैध निर्माण और भ्रष्टाचार पर पहले ही लगाम लग सकती थी।
दिल्ली की जनता यह भी जानना चाहती है कि क्या यह सिर्फ दो अधिकारियों तक सीमित मामला है या फिर इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। फिलहाल MCD की इस कार्रवाई ने पूरे सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7