Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, खाना खाने आए दो युवकों को मारी गोली

बुलंदशहर में होटल के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, खाना खाने आए दो युवकों को मारी गोली

Bulandshahr Breaking News | जिला संवादाता : लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब सिकंदराबाद स्थित हाईवे-34 पर कैप्टन होटल एंड रेस्टोरेंट के बाहर बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को गोली मार दी।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गोली लगने से घायल दोनों युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवकों की पहचान पिक्कू उर्फ प्रशांत निवासी कोटा और रोबिन यादव निवासी सिरोधन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होटल पर खाना खाने पहुंचे थे।

इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

पुलिस के मुताबिक, इस हमले का आरोप यश भाटी नाम के युवक पर लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यश भाटी ने पहले प्रशांत को बात करने के बहाने होटल के बाहर बुलाया और फिर उस पर फायरिंग कर दी। इस दौरान रोबिन यादव भी गोली लगने से घायल हो गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Bulandshahr Breaking News | जिला संवादाता : लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

तपती गर्मी में बढ़ रहे यूरिन और किडनी रोग, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

तपती गर्मी में बढ़ रहे यूरिन और किडनी रोग, बच्चे-बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading