Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में मंदिर से घंटे चोरी, नगला वंशी के शिव मंदिर में वारदात से ग्रामीणों में रोष

बुलंदशहर में मंदिर से घंटे चोरी, नगला वंशी के शिव मंदिर में वारदात से ग्रामीणों में रोष

Crime News | जिला संवाददाता लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express



रातों-रात अज्ञात चोरों ने साफ किए मंदिर के सभी घंटे, चोला पुलिस जांच में जुटी



बुलंदशहर (चोला): बुलंदशहर जनपद के चोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला वंशी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने 6 अप्रैल 2026 की रात मंदिर में लगे सभी घंटे चोरी कर लिए, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मंदिर के पुजारी गुड्डू बाबा के अनुसार, 6 अप्रैल की रात रोज की तरह पूजा-पाठ करने के बाद वह मंदिर परिसर में ही सो गए थे। सुबह जब वह उठकर नित्य क्रिया के बाद पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में लटका घंटा गायब है। इसके बाद जब उन्होंने अन्य मंदिरों में जाकर देखा तो सभी स्थानों से घंटे चोरी पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पुजारी ने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी और चोला थाना पुलिस को भी अवगत कराया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए चोला थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हो गई है और जांच संबंधित चौकी इंचार्ज को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने मंदिर में हुई इस चोरी को आस्था पर चोट बताते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।


गुड्डू बाबा (मंदिर पुजारी) ने बताया कि: “रात में पूजा करके सो गए थे, सुबह देखा तो मंदिर के सभी घंटे गायब थे। तुरंत गांव वालों को बताया और पुलिस को सूचना दी।”


Tags:
Bulandshahr Crime News, Chola Thana News, Nagla Vanshi Village, Shiv Mandir Chori, Temple Theft News UP, Bulandshahr Latest News, UP Crime News Hindi, Mandir se Ghante Chori, Breaking News Bulandshahr, Khabar 24 Express



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading