Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Crime / खुर्जा के किला मेवई गांव में शीतला माता मंदिर में अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने पर बवाल, गांव में तनाव

खुर्जा के किला मेवई गांव में शीतला माता मंदिर में अंबेडकर प्रतिमा लगाए जाने पर बवाल, गांव में तनाव

Crime News | जिला संवाददाता लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express



500 साल पुराने मंदिर परिसर में बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, भारी पुलिस बल तैनात



खुर्जा (बुलंदशहर): बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव किला मेवई में स्थित करीब 500 वर्ष पुराने ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में कथित रूप से बिना प्रशासनिक अनुमति के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित किए जाने के बाद गांव का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रातों-रात मंदिर परिसर में अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों और मंदिर कमेटी का आरोप है कि यह कदम शहर का माहौल खराब करने और जमीन कब्जाने की नियत से उठाया गया है।

मंदिर के 78 वर्षीय पुजारी नरेश पाल सिंह ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने न केवल मंदिर परिसर में जबरन मूर्ति स्थापित की, बल्कि विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता भी की गई। उन्होंने यह भी दावा किया कि इससे पहले भी मंदिर की करीब 20 हजार ईंटों का उपयोग कर जबरन रास्ता बनाने की कोशिश की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर एसपीआरए, एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव में पुलिस पिकेट स्थापित कर दी गई है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, मंदिर कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने इस घटना का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।


Tags:

Bulandshahr Crime News, Khurja News, Kila Mevai Village News, Sheetla Mata Mandir Controversy, Ambedkar Statue विवाद, Bulandshahr Latest News, UP Crime News, Khurja Mandir Case, Breaking News Bulandshahr



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading