Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से हत्या, हमलावर फरार

बुलंदशहर में दिनदहाड़े स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से हत्या, हमलावर फरार

Crime News | जिला संवाददाता लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


खानपुर क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, आरोपी ने मृतक के भाई पर भी किया हमला; पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर: बुलंदशहर जनपद में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना खानपुर क्षेत्र के लखावटी-खानपुर मार्ग पर गांव भटपुरा और पाली के जंगलों के बीच स्कूटी सवार युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक युवक स्कूटी से जा रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावर ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी भी अपनी स्कूटी पर सवार था और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

घटना यहीं नहीं रुकी, बल्कि आरोपी ने मृतक के घर पहुंचकर उसके भाई पर भी हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक को परिजनों द्वारा तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

सूत्रों के मुताबिक, हमलावर और मृतक दोनों ही गांव पाली परतापुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जिससे मामले में आपसी रंजिश की आशंका भी जताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Tags:
Bulandshahr Murder News, Khanpur Crime News, Lakhawati Khanpur Road Incident, Scooter Rider Murder UP, Bulandshahr Latest Crime News, UP Breaking News, Knife Attack Case Bulandshahr, Pali Partapur Village News, Hindi Crime News, Khabar 24 Express



Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

“कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी”

"कोट्यवधींचा खर्च, तरीही सुविधा नाहीत; भुसावळ नगरपरिषदेवर श्वेतपत्रिकेची मागणी"

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Subscribe