Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / बुलंदशहर में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मोटरसाइकिल हटाने को लेकर मारपीट में 5 लोग घायल

बुलंदशहर में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मोटरसाइकिल हटाने को लेकर मारपीट में 5 लोग घायल

Bulandshahr Crime News | जिला संवाददाता लोकेन्द्र राज सिंह | Khabar 24 Express


सलेमपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव की घटना, लाठी-डंडों से हमला; एक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर


बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक मामूली रास्ते के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। थाना सलेमपुर क्षेत्र के गांव याकूबपुर में रास्ते में खड़ी मोटरसाइकिल हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पीड़ित मयंक (30 वर्ष), पुत्र विनोद सिंह निवासी याकूबपुर ने बताया कि वह अपने ट्रैक्टर-कटर से खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिससे रास्ता बाधित हो रहा था। जब उन्होंने मोटरसाइकिल हटाने के लिए कहा, तो दूसरे पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और डंडों में लगे लोहे के चौबे से हमला कर दिया। इस हमले में मयंक सहित कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मयंक की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।


Bureau Report : Lokendra Raj Singh, Bulandshshr



Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

NCERT च्या पुस्तकातून मराठा साम्राज्याचा नकाशा हटवला; पाठ्यपुस्तक मंडळ बरखास्त करण्याची मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading