Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / खबरें / बुलंदशहर में गैस संकट! बुकिंग और OTP न मिलने से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लंबी कतारें

बुलंदशहर में गैस संकट! बुकिंग और OTP न मिलने से उपभोक्ता परेशान, एजेंसियों पर लंबी कतारें

Bulandshahr Crime / Local News | Bureau Report: Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


बुलंदशहर में इन दिनों घरेलू गैस को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों तक गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस बुकिंग और OTP नंबर की समस्या के कारण उन्हें गैस नहीं मिल रही है। कई उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग करने के बावजूद उनके मोबाइल पर OTP नहीं पहुंच रहा, जिसके कारण एजेंसी से सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है।

8गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं ने बताया कि कई-कई दिनों तक बुकिंग ही नहीं हो पा रही है। ऐसे में उन्हें खाली हाथ ही घर लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं, लेकिन व्यवस्था की कमी के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

होली जैसे बड़े त्योहार के दौरान भी गैस न मिलने से लोगों में नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने होली से पहले ही गैस बुक कर दी थी, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। इस वजह से लोगों के सामने घर में खाना बनाने तक की समस्या खड़ी हो गई है।

कुछ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी संचालकों पर गैस ब्लैक करने का भी आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि बाजार में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत दिखाई दे रही है और एजेंसियों पर सही तरीके से वितरण नहीं हो रहा है।

फिलहाल सवाल यह उठ रहा है कि जब घर में गैस ही नहीं होगी तो लोगों के घरों में खाना कैसे बनेगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है और उपभोक्ताओं को राहत कब तक मिल पाती है।

Bulandshahr Crime / Local News | Bureau Report: Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

कालबाह्य शासकीय वाहनांचा तात्काळ लिलाव करा; केदारनाथ सानप यांची जिल्हाधिकाऱ्यांकडे मागणी

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading