Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Bulandshahr के Khurja में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़, 1000 सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद

Bulandshahr के Khurja में अवैध गैस रिफिलिंग का बड़ा भंडाफोड़, 1000 सिलेंडर और गैस चोरी के उपकरण बरामद


Bulandshahr News | Bureau Report Lokendra Raj Singh | Khabar 24 Express


बुलंदशहर जिले के खुर्जा क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध गैस रिफिलिंग के एक बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में गैस सिलेंडर और गैस चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से इलाके में सक्रिय गैस माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, कमर्शियल गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसी सूचना के आधार पर बुलंदशहर के जिला प्रशासन ने आपूर्ति विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर खुर्जा देहात क्षेत्र के अगोरा अमीरपुर में स्थित शिवांश भारत गैस एजेंसी पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने मौके से भारत, इंडेन और एचपी कंपनियों के करीब 1000 गैस सिलेंडर बरामद किए।

इसके अलावा गैस को एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में ट्रांसफर करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे 32 रिफिलर यंत्र, जिन्हें स्थानीय भाषा में “बांसुरी” कहा जाता है, भी जब्त किए गए।

साथ ही गैस ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल होने वाले 3 बड़े पाइप भी मौके से बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार इन उपकरणों का इस्तेमाल कर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों में अवैध रूप से गैस भरकर बड़े पैमाने पर मुनाफा कमाया जा रहा था।

इस पूरे मामले में बुलंदशहर के जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, एसडीएम खुर्जा और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन ने मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि गैस की अवैध रिफिलिंग न केवल कानूनन अपराध है बल्कि यह बेहद खतरनाक भी है। ऐसे अवैध कार्यों से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए जिले में इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद पूरे खुर्जा क्षेत्र में गैस माफियाओं के बीच खलबली मच गई है। प्रशासन का कहना है कि अगर किसी भी जगह अवैध गैस रिफिलिंग या गैस की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading