Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / PM Modi का Manipur दौरा: हिंसा के बीच विकास की बड़ी सौगात, जानिए क्या है पूरा प्लान

PM Modi का Manipur दौरा: हिंसा के बीच विकास की बड़ी सौगात, जानिए क्या है पूरा प्लान

आज हम बात कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दौरे की, जिस पर पूरी देश की नजरें टिकी हुई हैं।

आज यानी 13 सितंबर 2025 को पीएम मोदी मणिपुर पहुंच रहे हैं — वो मणिपुर, जो 2023 से जातीय हिंसा की आग में जल रहा है। मेइतेई और कुकी समुदायों के बीच चल रहे संघर्ष ने 260 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है और 50 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं।

ऐसे में पीएम मोदी का यह दौरा सिर्फ एक औपचारिक यात्रा नहीं माना जा रहा, बल्कि शांति और विकास का संदेश देने की कोशिश है। लेकिन क्या ये सिर्फ राजनीति है? या सच में मणिपुर को नई दिशा मिलने वाली है?


पीएम मोदी के मणिपुर दौरे की टाइमिंग पर उठ रहे हैं सवाल

विपक्ष पहले से मांग कर रहा था कि पीएम मणिपुर जाएं। क्योंकि मणिपुर जल रहा था, हिंसा की खबरें हर जगह थीं। लेकिन तब पीएम मोदी ने मणिपुर जाने में देर कर दी। अब जब लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपेक्षा से कम जनाधार मिला और बिहार चुनाव सामने है, तब पीएम मणिपुर जा रहे हैं — ऐसे आरोप विपक्ष लगा रहा है। सवाल उठ रहे हैं:
क्या ये दौरा शांति के लिए है या चुनावी समीकरण साधने का प्रयास?


PM मोदी का तीन दिवसीय दौरा: क्या-क्या होगा?

13 से 15 सितंबर 2025 तक चलने वाले इस दौरे में पीएम मोदी 71,850 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। आइए विस्तार से जानते हैं:

पहला दिन – 13 सितंबर

  • मिज़ोरम में 9000 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास।
  • मणिपुर के चुराचांदपुर में 7300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास।
  • इम्फाल में 1200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन।
  • असम में जाकर गुवाहाटी में भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती में शामिल होंगे।

दूसरा दिन – 14 सितंबर

  • असम में 18,530 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।
  • दरांग और गोलाघाट में औद्योगिक विकास परियोजनाएं, जैसे बायो-एथेनॉल प्लांट और पॉलीप्रोपाइलीन प्लांट शामिल।

तीसरा दिन – 15 सितंबर

  • पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा।
  • कोलकाता में सैन्य कमांडर्स सम्मेलन का उद्घाटन।
  • पूर्णिया में नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण।


क्या यह दौरा मणिपुर को राहत देगा?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है…
क्या ये विकास योजनाएँ मणिपुर में शांति लाएंगी?
या फिर यह दौरा केवल चुनावी फायदा पाने का साधन बनकर रह जाएगा?

विपक्ष कह रहा है कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिले कम जनाधार की वजह से पीएम मोदी बिहार चुनाव की वजह से मणिपुर जा रहे हैं। वहीं समर्थकों का कहना है कि यह दौरा मणिपुर में विकास का नया युग शुरू करेगा।


आपकी राय ज़रूरी है!

क्या आपको लगता है कि पीएम मोदी का यह दौरा सच में मणिपुर में शांति और विकास लाएगा?
या यह सिर्फ राजनीतिक फायदा लेने की कोशिश है?

आपकी क्या राय है — क्या विकास योजनाएँ मणिपुर में स्थायी शांति ला सकती हैं? नीचे कमेंट में अपनी राय ज़रूर बताइए


ब्यूरो रिपोर्ट: खबर 24 एक्सप्रेस, मणिपुर


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

राष्ट्रकुल पदक विजेत्या खेळाडूंची पंतप्रधान नरेंद्र मोदींसोबत भेट ; केंद्रीय राज्यमंत्री रक्षा खडसे यांची उपस्थिती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading