Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / CM Devendra Fadnavis, Chandrashekhar Bawankule की पहल से रामटेक में आधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं के लिए खुली रोजगार की नई राह

CM Devendra Fadnavis, Chandrashekhar Bawankule की पहल से रामटेक में आधुनिक कौशल विकास केंद्र, युवाओं के लिए खुली रोजगार की नई राह

Khabar 24 Express | Nagpur : रामटेक और आसपास के ग्रामीण इलाकों के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है।

महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेता राजस्व मंत्री और नागपूर, अमरावती जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की सक्रिय पहल और नेतृत्व में रामटेक में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र (CIIT) की शुरुआत होने जा रही है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी की महत्वपूर्ण उपस्थिति में टाटा टेक्नॉलॉजी लिमिटेड और जिला प्रशासन के बीच ऐतिहासिक समझौता संपन्न हुआ।

इस समझौते के तहत हर साल लगभग 3,000 युवाओं को आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रूप से ग्रामीण युवाओं को उद्योग जगत से जोड़ते हुए रोजगार और करियर के नए अवसर प्रदान किए जाएंगे। चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण युवाओं के भविष्य को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि यह केंद्र सिर्फ शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि औद्योगिक उत्पादन, नवाचार और तकनीकी कौशल में युवाओं को निपुण बनाएगा। इसके चलते स्थानीय स्तर पर नए स्टार्टअप, उत्पादन इकाइयों और उद्यमों को बढ़ावा मिलेगा। यह केंद्र युवाओं के लिए आधुनिक तकनीक का विश्वविद्यालय और रोजगार का मार्गदर्शक बनकर उभरेगा।

चंद्रशेखर बावनकुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की दूरदृष्टि और विकास केंद्रित सोच की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट से महाराष्ट्र के युवाओं को वैश्विक स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें उद्योगों से जोड़ना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।

इस अवसर पर टाटा टेक्नॉलॉजी लिमिटेड की ओर से प्रोजेक्ट प्रमुख सुशील कुमार और जिला प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही अर्थ एवं योजना राज्यमंत्री अशिष जायसवाल, प्रोजेक्ट समन्वयक प्रीतम गंजेवार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि यह परियोजना रामटेक के युवाओं के लिए विकास और रोजगार की नई दिशा तय करेगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इस केंद्र के जरिए क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा का विस्तार होगा और युवाओं को वैश्विक स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया जाएगा।

यह पहल दर्शाती है कि चंद्रशेखर बावनकुले केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर योजनाओं पर काम कर रहे हैं। उनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता से रामटेक के युवाओं के लिए एक नई आशा का दरवाजा खुला है।

क्या आपको लगता है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, चंद्रशेखर बावनकुले की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाएगी? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।


Bureau Report : Khabar 24 Express, Nagpur


Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

बुलंदशहर में मुकेश हत्याकांड के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading