देश भर में चर्चा का तूफ़ान। उपराष्ट्रपति चुनाव के बीच कांग्रेस ने सीधे सवाल दाग दिए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आखिर चुप क्यों हैं? 50 दिन से उनकी खामोशी ने सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी है।
देश जानना चाहता है – उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया? क्या मोदी सरकार से नाराज़ हैं? क्या किसानों के मुद्दे पर बड़ा खुलासा आने वाला है? आइए जानते हैं पूरी खबर

आज मंगलवार है और उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान जारी है। एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है। लेकिन इस चुनाव से बड़ी खबर उभर रही है – पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की खामोशी।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने तंज कसते हुए कहा “पिछले 50 दिनों से धनखड़ असामान्य चुप्पी साधे हुए हैं। देश उनके बयान का इंतजार कर रहा है। उन्होंने किसानों की उपेक्षा और सत्ता के अहंकार पर चिंता जताई थी, लेकिन फिर अचानक इस्तीफा देकर गायब हो गए।”
“वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी सवाल किया सीउपराष्ट्रपति चुनाव क्यों हो रहे हैं? धनखड़ कहां हैं’? क्या एनडीए को बहुमत साबित करने में दिक्कत आ रही है? बी. सुदर्शन रेड्डी एक मजबूत उम्मीदवार हैं, इसलिए मुकाबला और रोचक होगा।”
क्या यह चुप्पी सिर्फ संयोग है या सत्ता की अंदरूनी लड़ाई का संकेत? क्या किसान आंदोलन पर बड़ा विस्फोट आने वाला है? क्या विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर एनडीए को घेरने की तैयारी में है? देश की नजरें अब धनखड़ पर टिकी हैं।
क्या वे बोलेंगे या रहस्य और गहरा होगा?
ब्यूरो रिपोर्ट : खबर 24 एक्सप्रेस
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
One comment
Pingback: Shiv Sena UBT, DMK, AAP and INC MPs Betray Opposition in VP Poll