Breaking News
BigRoz Big Roz
Home / Breaking News / Eknath Shinde की Shivsena ने Ulhasnagar चुनाव के लिए भाजपा को नाराज कर मिलाया कुख्यात पप्पू कलानी के परिवार से हाथ

Eknath Shinde की Shivsena ने Ulhasnagar चुनाव के लिए भाजपा को नाराज कर मिलाया कुख्यात पप्पू कलानी के परिवार से हाथ

मुंबई से सटे उल्हासनगर में सियासी बम फूटा है। एक तरफ शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी तरफ उन्होंने मिलाया हाथ कुख्यात अपराधी पप्पू कलानी से। जी हां, वही पप्पू कलानी जो उल्हासनगर में बाहुबली के नाम से जाना जाता है।

विधायक रह चुके, शराब कारोबार से लेकर हत्या तक के आरोपों में घिरे इस परिवार के साथ अब शिवसेना चुनावी मैदान में उतरेगी।


पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी ने श्रीकांत शिंदे से मुलाकात कर आगामी उल्हासनगर पालिका चुनाव में समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। इस गठबंधन से उल्हासनगर की राजनीति में भूचाल आ गया है!

आपको बता दें, बीजेपी भी उल्हासनगर महानगर पालिका चुनाव की तैयारी में जुट चुकी है। उल्हासनगर से वर्तमान में बीजेपी का विधायक है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ने पप्पू कलानी के बेटे ओमी कलानी को करारी हार दी थी। लेकिन अब शिवसेना ने पप्पू कलानी परिवार से हाथ मिलाकर नया खेल शुरू कर दिया है।

पप्पू कलानी का उल्हासनगर में लंबा राजनीतिक सफर रहा है।

  • 1990 में कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की।
  • 1995 और 1999 में निर्दलीय लड़कर बीजेपी को हराया
  • 2004 में आरपीआई के टिकट पर चुनाव जीता।
  • 2009 में हार मिली।
  • 2014 में शरद पवार की पार्टी से जीत दर्ज की।
  • 2019 में फिर हार का सामना किया।
  • 2024 में बेटे ओमी कलानी को टिकट मिला, लेकिन वह भी हार गए।
  • बीजेपी का उम्मीदवार आयलानी कुमार उत्तमचंद 82,231 वोटों से जीता, जबकि ओमी कलानी को सिर्फ 51,477 वोट मिले।

ये वही पप्पू कलानी हैं, जिनके खिलाफ दर्ज हैं 19 आपराधिक मामले।

  • 2013 में कोर्ट ने उन्हें घनश्याम भाटीजा मर्डर केस में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
  • 27 फरवरी 1990 को ठाणे जिले के उल्हासनगर में पिंटो रिसॉर्ट्स के पास घनश्याम भटीजा की हत्या कर दी गई थी।
  • कलानी परिवार शराब के धंधे से लेकर कई भट्टियों और होटलों का मालिक रहा है।
  • अब ऐसे कुख्यात अपराधी के साथ मिलकर शिवसेना उल्हासनगर की सियासत में बड़ा दांव खेल रही है!

अब देखना ये है कि क्या यह गठबंधन उल्हासनगर में सत्ता की तस्वीर बदल देगा या फिर जनता अपराधियों से दूर रहने का फैसला करेगी।

आपके क्या विचार हैं? कमेंट में बताइए और अगर ऐसी ही सनसनीखेज खबरें सबसे पहले पाना चाहते हैं तो अभी चैनल को सब्सक्राइब करें और साथ में बेल आइकन दबाना न भूलें।


ब्यूरो रिपोर्ट : आकाश ढाके, उल्हासनगर


Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Check Also

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

नुतन एडीआरएम प्रवीण पाठक यांचा सत्कार; रेल्वे कर्मचाऱ्यांच्या समस्या मांडल्या

Leave a Reply

Discover more from Khabar 24 Express Indias Leading News Network, Khabar 24 Express Live TV shows, Latest News, Breaking News in Hindi, Daily News, News Headlines

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading