महाराष्ट्र के यवतमाल में रेलवे फ्लाईओवर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की जान चली गई. बच्चों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच थी. यह हादसा गारवा रेलवे स्टेशन के पास हुआ. बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर गया था. स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे निर्माण स्थल पर गहरे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए और वहां कोई बैरिकेटिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के दारव्हा में बुधवार (20 अगस्त) की शाम एक दुखद हादसा सामने आया है। रेलवे फ्लाईओवर के निर्माण के लिए खोदे गए पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबकर चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। यह घटना दारव्हा-नेर मार्ग के पास रेलवे स्टेशन परिसर में हुई, जिसने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी।
जानकारी के अनुसार, वर्धा-यवतमाल-नांदेड रेलवे परियोजना के तहत दारव्हा रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर निर्माण का कार्य चल रहा है। इस दौरान पुल के खंभों के लिए खोदे गए गहरे गड्ढों में हाल की भारी बारिश के कारण पानी भर गया था। इन गड्ढों के आसपास कोई सुरक्षा घेरा या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। मृत बच्चों की पहचान रिहान असलम खान, गोलू पांडुरंग नारनवरे, सौम्या सतीश खडसन और वैभव आशीष बोथले के रूप में हुई है। सभी बच्चे 10 से 14 वर्ष की आयु के थे।
पुलिस के अनुसार, बच्चे रेलवे स्टेशन के पास खेल रहे थे, तभी वे संभवतः खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। यह भी जांच की जा रही है कि क्या बच्चे तैरने के लिए गड्ढे में उतरे थे। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन गड्ढे की गहराई और पानी के कारण उन्हें सफलता नहीं मिली।
इस हादसे ने रेलवे और निर्माण कंपनी की लापरवाही को उजागर किया है। गड्ढों के आसपास सुरक्षा उपायों की कमी को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हादसे के बाद प्रशासन ने निर्माण कंपनी की लापरवाही की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने आसपास की खबरों / विज्ञापन / प्रमोशन के लिए संपर्क करें +919654663551
Discover more from Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Khabar 24 Express | India's Leading Hindi News Network Khabar 24 Express brings the latest Hindi News, Breaking News, Live TV, India News, Maharashtra News, Nagpur News, Politics, Crime, Business, Sports, Entertainment, Technology, Auto, Health, Education, Lifestyle and World News with fast, accurate and trusted updates 24×7
2 comments
Pingback: Modi government big action on online gaming, Khabar 24 Express
Pingback: There was a ruckus again in CM Rekha Gupta program, khabar 24